Move to Jagran APP

लक्ष्मीबाई कॉलेज

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से संबद्ध लक्ष्मीबाई कॉलेज डीयू के शीर्ष महिला कॉलेजों की सूची में शुम

By JagranEdited By: Updated: Wed, 30 May 2018 08:36 PM (IST)
Hero Image
लक्ष्मीबाई कॉलेज

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से संबद्ध लक्ष्मीबाई कॉलेज डीयू के शीर्ष महिला कॉलेजों की सूची में शुमार है। अकादमिक श्रेष्ठता, उत्कृष्ट फैकल्टी के आधार पर इस कॉलेज को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क में देशभर के शीर्ष 100 कॉलेजों की सूची में शामिल कर चुका है।

लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्थापना वर्ष 1965 में तिमारपुर क्षेत्र के छोटे से स्कूल भवन में हुई थी, जिसे वर्ष 1971 में अशोक विहार में स्थानातरित किया गया। यह कॉलेज दिल्ली सरकार से पाच फीसद अनुदान पाता है। वर्तमान में कॉलेज में चार हजार से अधिक छात्राएं और दो सौ से अधिक फैकल्टी तथा कर्मचारी हैं। कॉलेज अपनी विविध शैक्षणिक गतिविधियों और बेहतर फैकल्टी के लिए जाना जाता है। कॉमर्स और ह्यूंमेनिटीज में यहा की छात्राओं ने हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया है।

लक्ष्मीबाई कॉलेज डीयू का पहला कॉलेज है, जिसने अपने कैंपस को पूर्णत: तकनीक आधारित सुविधाओं से लैस किया है। डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने के लिए कॉलेज में सूचना कियॉस्क, डिजिटल नोटिस बोर्ड की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही छात्राओं और प्रिंसिपल के बीच संवाद स्थापित करने के लिए कॉलेज ने मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार किया है। वहीं, इस एप्लीकेशन से छात्राओं को ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल भी मिल जाता है। यह ऐसा पहला कॉलेज है जहा सेनेटरी नैपकिन का निर्माण किया जाता है। साथ ही यहां इसके लिए वेंडिंग मशीन भी है। इसके अलावा कॉलेज का अपना यूट्यूब चैनल भी है। पाठ्यक्रम

कॉलेज में बीकॉम, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, दर्शनशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, संस्कृत, बीबीई, होम साइंस, फिजिकल एजुकेशन, म्यूजिक, पंजाबी पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। सुविधाएं

छात्राओं के सर्वागीण विकास तथा कौशल उन्नयन के लिए विशाल खेल परिसर, वातानुकूलित कंप्यूटर लैब, फूड टेक्नोलॉजी एवं डिजाइनिंग और कंस्ट्रक्शन लैब, अत्याधुनिक जिम, एनसीसी, एनएसएस के अलावा वाई फाई की सुविधा कैंपस में है। पुस्तकालय

कॉलेज का पुस्तकालय पूर्णत: कंप्यूटरीकृत है, जिसमें करीब 90 हजार किताबें हैं। साथ ही पुस्तकालय में छात्राओं के लिए 500 ई-पत्रिकाएं और 75000 ई-बुक्स भी उपलब्ध हैं। एलुमनाई

ज्योति लोहिया (अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी), ईरा डोगरा (अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना), ऋतु धवन (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), पुष्पा बिष्ट (अंतरराष्ट्रीय एथलीट) कैसे पहुंचे कॉलेज

लक्ष्मीबाई कॉलेज मेट्रो या बस से आसानी से पहुंचा जा सकता है। शास्त्री नगर तथा कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन कॉलेज का निकटतम मेट्रो स्टेशन है। यहां उतरकर ऑटो से कॉलेज आसानी से पहुंचा जा सकता है। संपर्क

द्धह्लह्लश्च://www.द्यढ्डष्.स्त्रह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ श्वद्वड्डद्बद्य: द्बठ्ठद्घश@द्यढ्ड.स्त्रह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ

फोन नंबर - 011-27308598

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।