Move to Jagran APP

बेटियों को काबिल बनाने वाले माता-पिता को भाजपा करेगी सम्मानित

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भाजपा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगो

By JagranEdited By: Updated: Thu, 31 May 2018 11:22 PM (IST)
Hero Image
बेटियों को काबिल बनाने वाले माता-पिता को भाजपा करेगी सम्मानित

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

भाजपा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से प्रत्येक परिवार को जोड़ने की तैयारी है। इसी कड़ी में सुप्रसिद्ध पा‌र्श्व गायिका लता मंगेशकर के 89वें जन्मदिन के अवसर पर आठ जून को दिल्ली प्रदेश भाजपा विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में दिल्ली की प्रतिभावान बेटियां सम्मानित होंगी। इसके साथ हीं विपरीत परिस्थितियों में भी बेटियों को काबिल बनाने वाले, लड़कियों को गोद लेने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राजेंद्र फड़के भी शामिल हुए। बैठक में दिल्ली में महिलाओं का साक्षरता दर, महिला-पुरुष अनुपात, स्कूल छोड़ने वाली बच्चियों की संख्या और कारण, गरीब व दलित परिवार की बच्चियों के विकास आदि मुद्दे पर चर्चा हुई। फड़के ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के इस अभियान से सभी को जोड़ने का आह्वान किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।