Move to Jagran APP

पियानो वादक डॉ. अमन ने बनाए तीन नए विश्व रिकॉर्ड, मिल चुके हैं कई अवार्ड

डॉ अमन ने बताया कि सबसे तेज पियानो वादन में उन्होंने अब तक 52 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन 'मोस्ट रागा प्लेड ऑन पियानो' सबसे खास है और सबसे ज्यादा संतुष्टि देने वाला है।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sat, 02 Jun 2018 10:28 AM (IST)
Hero Image
पियानो वादक डॉ. अमन ने बनाए तीन नए विश्व रिकॉर्ड, मिल चुके हैं कई अवार्ड

गुरुग्राम [जेएनएन]। पियानो वादन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके डॉ. अमन बाठला ने एक बार फिर गोल्डन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। इस बार उन्होंने 'मोस्ट पियानो नोट्स प्लेड इन ए मिनट' (2221 नोट्स), 'मोस्ट रागा प्लेड ऑन पियानो' (111 राग), 'मोस्ट पियानो नोट्स प्लेड इन ए सेकेंड' (47 नोट्स) सरीखे तीन व‌र्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

डॉ. अमन ने यह रिकॉर्ड बुधवार को साइबर सिटी के सेक्टर-67 स्थित अपने स्टूडियो में गोल्डन बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड संस्था के राष्ट्रीय प्रतिनिधि आलोक शर्मा व एशिया प्रमुख डॉ. मनीष की उपस्थिति में बनाया। यह जानकारी डॉ. अमन ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

मिल चुके हैं कई अवार्ड

डॉ. अमन बाठला को भारत गौरव अवार्ड, हरियाणा रत्न अवार्ड, राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड, इंडियन अचीवमेंट अवार्ड, टू मीडिया अवार्ड, मीडिया द्वारा 'प्राइड ऑफ नेशन', जीनियस फाउंडेशन अहमदाबाद द्वारा 'एंटरटेनर ऑफ द ईयर', यूआरएफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड अकादमी की ओर से 'आइकॉन ऑफ द इयर' और जीनियस म्यूजिशियन ऑफ द इयर अवार्ड मिल चुका है।

'मोस्ट रागा प्लेड ऑन पियानो' है सबसे खास

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सबसे तेज पियानो वादन में उन्होंने अब तक 52 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन 'मोस्ट रागा प्लेड ऑन पियानो' सबसे खास है और सबसे ज्यादा संतुष्टि देने वाला है। उन्होंने बताया कि साल 2013 से ही वो इंडियन क्लासिक म्यूजिक व राग को पियानो वादन से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने इसका प्रयोग करना भी शुरू कर दिया था।

पंडित गीतेश मिश्र का मिला सहयोग 

डॉ. अमन बाठला ने पियानो वादन में राग के मिश्रण में सफलता का श्रेय बनारस घराने के कलाकार पंडित गीतेश मिश्र को देते हुए कहा कि वेस्टर्न म्यूजिक और इंडियन क्लासिक को एक साथ लाने में उन्हें पंडित गीतेश मिश्र का काफी सहयोग मिला। 

यह भी पढ़ें: लिम्का बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में 8 बार नाम दर्ज करवा चुके मदन की हैरान करने वाली कहानी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।