Move to Jagran APP

बुजुर्ग दंपती सोते रहे, सेंध लगाकर लाखों रुपये के गहने चोरी

आनंद विहार इलाके में चोरों ने एक मकान में सेंध लगा दी। चोर यहां से डेढ़ लाख रुपये की नकदी के अलावा लाखों रुपये मूल्य के हीरे और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। वारदात के समय घर में बुजुर्ग दंपती सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें इस बारे में पता चला। पीड़ित सुभाष चंद बत्रा (75) की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 07:43 PM (IST)
Hero Image
बुजुर्ग दंपती सोते रहे, सेंध लगाकर लाखों रुपये के गहने चोरी

जासं, पूर्वी दिल्ली : आनंद विहार इलाके में चोरों ने एक मकान में सेंध लगा दी। चोर यहां से डेढ़ लाख रुपये की नकदी के अलावा लाखों रुपये मूल्य के हीरे और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। वारदात के समय घर में बुजुर्ग दंपती सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें इस बारे में पता चला। पीड़ित सुभाष चंद बत्रा (75) की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सुभाष पत्नी के साथ दयानंद विहार में रहते हैं। मंगलवार रात दोनों खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो अलमारी वाले कमरे का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने देखा कि खिड़की भी टूटी हुई थी। अलमारी से नकदी के अलावा 10 लाख रुपये मूल्य के गहने और साड़ियां तक गायब थे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के दोनों गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में चोर इतना सामान लेकर कैसे निकल गए। उधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।