Move to Jagran APP

दिल्ली कैंट में सैन्य अफसरों के घरों में चोरी करने वाला धरा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मिलिट्री इंटेलीजेंस के साथ मिलकर दिल्

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 08:42 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली कैंट में सैन्य अफसरों के घरों में चोरी करने वाला धरा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ मिलकर दिल्ली कैंट जैसे अति सुरक्षित क्षेत्र में सैन्य अधिकारियों के घरों में चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान आकाश के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने इलाके में हुईं तीन चोरी की घटनाओं को सुलझाने का दावा किया है। बता दें कि वह ड्रग्स खरीदने के लिए चोरी करता था और चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि दिल्ली कैंट में सेना के अधिकारियों के घरों में चोरी हो रही थी। इस संबंध में प्राथमिक जांच के बाद मिलिट्री इंटेलीजेंस ने बदमाश को दबोचने के लिए अपराध शाखा से संपर्क किया था, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। इसी बीच पता चला कि बदमाश चोरी का सामान बेचने के लिए द्वारका में आने वाला है। इसके बाद डीसीपी भीष्म सिंह की टीम ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से एलईडी टीवी, दो अंगूठी, मल्टीमीडिया स्पीकर, दो घड़ियां और दो मोबाइल सहित अन्य चीजें बरामद की हैं। आरोपित उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। कुछ वर्ष पहले वह परिवार के साथ दिल्ली आ गया था और दिल्ली कैंट के सर्वेट क्वाटर में रह रहा था। इसी बीच वह मादक पदार्थ का सेवन करने लगा और फिर वह ड्रग्स खरीदने को रुपये जुटाने के लिए एक साथी के साथ मिलकर सेना के अधिकारियों के घरों में चोरियां करने लगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।