Move to Jagran APP

नाइजीरियाई मूल के तीन शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

नाइजीरियाई मूल के तीन शख्स की संदिग्ध परिस्थित में मौतनाइजीरियाई मूल के तीन शख्स की संदिग्ध परिस्थित में मौतनाइजीरियाई मूल के तीन शख्स की संदिग्ध परिस्थित में मौतनाइजीरियाई मूल के तीन शख्स की संदिग्ध परिस्थित में मौतनाइजीरियाई मूल के तीन शख्स की संदिग्ध परिस्थित में मौतनाइजीरियाई मूल के तीन शख्स की संदिग्ध परिस्थित में मौत

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 10:02 PM (IST)
Hero Image
नाइजीरियाई मूल के तीन शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

- उत्तम नगर थाना क्षेत्र की घटना

- नशे के अत्याधिक सेवन से मौत की आशंका जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : उत्तम नगर थाना क्षेत्र में नाइजीरियाई मूल के तीन नागरिकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। तीनों के शव एक बहुमंजिला इमारत के दो अलग-अलग कमरों से मिले हैं। आशंका है कि इनकी मौत नशे के अत्याधिक सेवन से हुई है। तीनों के शव डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखे हैं। मामले की जानकारी नाइजीरिया के दूतावास को दी जा चुकी है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश ¨सह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोहन गार्डन स्थित एक मकान में तीन लोगों के शव मिले हैं। तीन विदेशी नागरिकों की मौत के मद्देनजर पश्चिमी रेंज के संयुक्त आयुक्त खुद मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक कमरे में एक और दूसरे में दो शव पड़े थे। इनकी पहचान क्रिस्टोफर डेविड (32), डेविड (32) व ग्रीस बेन (30) के रूप में हुई। शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। छानबीन में पता चला कि इनमें से क्रिस्टोफर व ग्रीस इस मकान में किराये पर रह रहे थे। डेविड इनसे मिलने आया था। पुलिस को मकान मालिक ने बताया कि रात करीब दस बजे ये सभी पॉलीथीन में ढेर सारा सामान लेकर ऊपर अपने तल पर जा रहे थे। सभी सामान्य लग रहे थे। सुबह इस मकान में रह रहे अन्य नाइजीरियन ने जब इन्हें अचेतावस्था में देखा तो उन्होंने मामले की जानकारी पहले मकान मालिक को दी। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के अनुसार जिन कमरों से शव मिले हैं, वहां तेज बदबू आ रही थी। यह बदबू किसी रसायनिक पदार्थ की होने की आशंका जताई जा रही है। इस बात की आशंका है कि इस रसायनिक पदार्थ का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता हो। मौके से पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर उसे फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को क्रिस्टोफर व ग्रीस का पासपोर्ट बरामद हो गया है। लेकिन, डेविड के पासपोर्ट का अभी तक पता नहीं चला है। ऐसे में पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या डेविड यहां अवैध तरीके से रह रहा था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।