Move to Jagran APP

दिनभर रही उमस, शाम को चली धूल भरी हवा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : राजधानी में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने तो शाम को धूल भरी हवा न

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 10:39 PM (IST)
Hero Image
दिनभर रही उमस, शाम को चली धूल भरी हवा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : राजधानी में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने तो शाम को धूल भरी हवा ने परेशान किया। आधी की वजह से राजधानी में कई जगहों पर धूल का गुबार देखने को मिला। इस कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और दोपहिया वाहन चालक जहां-तहां खडे़ होने को मजबूर हुए। मौसम विभाग के अनुसार, आधी के दौरान हवा की रफ्तार सफदरजंग में 40, जबकि पालम में 38 किमी प्रति घटे रही।

दिल्ली में शाम करीब सात से आठ बजे तक आधी का दौर चला। इस कारण दिल्ली का प्रदूषण स्तर एकदम से बढ़ गया। सीपीसीबी के अनुसार, कई जगहों पर साढे़ सात बजे प्रदूषण सामान्य से पांच से छह गुना तक अधिक रहा। दिल्ली के लगभग सभी इलाके आंधी की चपेट में आए और मिट्टी उड़ने की वजह से लोगों को सास लेने में दिक्कत हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात को भी आधी चल सकती है। हालाकि, दिन में गर्मी रोज की तरह ही परेशान करेगी। वहीं, शुक्रवार को नमी का स्तर बढ़कर 39 से 72 फीसद तक पहुंच गया था। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 42.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उमस के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। इन दिनों गर्मी इस कदर हावी है कि कूलर भी राहत नहीं दिला पा रहे हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। बॉक्स-1

दिल्ली के चार अलग-अलग क्षेत्रों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम

पालम 43.7 29.6

लोधी रोड 40.0 28.8

रिज 39.9 28.4

आयानगर 41.9 32.0

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।