Move to Jagran APP

रमजान में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के पार्षद

शाहदरा उत्तरी जोन की बैठक में रमजान के महीने में भी सफाई व्यवस्था के बदहाल रहने और स्ट्रीट लाइटों के खराब रहने का मामला निगम पार्षदों ने उठाया। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय में भी अधिकारियों का ध्यान सफाई व्यवस्था पर नहीं है।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 11:13 PM (IST)
Hero Image
रमजान में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के पार्षद
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

शाहदरा उत्तरी जोन की बैठक में पार्षदों ने रमजान में भी सफाई व्यवस्था बदहाल रहने और स्ट्रीट लाइटों के खराब रहने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय में भी अधिकारियों का ध्यान सफाई व्यवस्था पर नहीं है।

पार्षद केके अग्रवाल ने कहा कि ड्रेनेज की सफाई व्यवस्था बदहाल है। इस वजह से बहुत परेशानी हो रही है। इलाके की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ताहिर हुसैन ने भी कहा कि स्ट्रीट लाइटों की खराबी की वजह से काफी दिक्कत हो रही है। लोग चोटग्रस्त हो रहे हैं। लोगों की रात को आवाजाही अधिक होती है। ऐसे में गलियों में अंधेरा होने से चोरी की वारदात भी सामने आती हैं। पार्षद साजिद ने जूनियर इंजीनियर के दु‌र्व्यवहार करने का मामला भी उठाया। उन्होंने इलाके की समस्याओं को दूर करने के लिए जेई नवल ¨सह को फोन किया था। उन्होंने समस्या दूर करने संबंधी प्रश्न करने पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्षद कुमारी ¨रकू ने कहा कि सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। पुनर्वास कॉलोनियों में 22 गज के मकान में 22 लोग रहते हैं। इन इलाकों से काफी कूड़ा निकलता है, लेकिन उसके हिसाब से यहां संसाधन नहीं हैं। कई पार्षदों ने ऑटो टिपर का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अब तक पांच के बदले तीन ऑटो टिपर ही मिले हैं, जिसकी वजह से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता और डिप्टी चेयरमैन वीर ¨सह पंवार ने अधिकारियों से कहा कि वार्ड बैठक में जो भी समस्याएं उठाई गई हैं, अधिकारी उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करें।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।