Move to Jagran APP

महापुरुषों व शहीदों की मूर्तियों को साफ करने का चलाया अभियान

करावल नगर और सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उत्तर पूर्वी जिला द्वारा स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। इसके तहत शहीदों व महापुरुषों की मूर्तियों, मूर्ति परिसर व आसपास के इलाके की सफाई की गई। इस अभियान में कई भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 11:34 PM (IST)
Hero Image
महापुरुषों व शहीदों की मूर्तियों को साफ करने का चलाया अभियान
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

करावल नगर और सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उत्तर पूर्वी जिला की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत शहीदों व महापुरुषों की मूर्तियों, मूर्ति परिसर व आसपास के इलाके की सफाई की गई। इस अभियान में कई भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया।

करावल नगर में भजनपुरा लालबत्ती के पास बनी शहीद नायक दिनेश चंद्र शर्मा की मूर्ति को साफ कर माल्यार्पण किया गया। मूर्ति परिसर व आसपास के क्षेत्र में भी सफाई की गई। यह अभियान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन ¨सह बिष्ट, जिलाध्यक्ष अजय महावर और स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक सुशील चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता केवल जमीन पर ही नहीं करनी चाहिए, अपितु वैचारिक स्वच्छता भी जरूरी है। समाज में फैली कुरीतियों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी अभियान की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएं। बिष्ट ने शहीद दिनेश चंद्र शर्मा के बलिदान को  याद करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के लाभ बताए। सुशील चौधरी ने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम महापुरुषोंकी मूर्ति को समय-समय साफ करते रहें। उनके प्रति यह हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर राजेंद्र करहाना, ब्रजेश ¨सह, पवन त्यागी, सत कुमार शर्मा, राकेश डेढ़ा, अनुपम पांडेय, राजकुमार झा, जितेंद्र राणा व गीता गोस्वामी जी दीपक जैन आदि मौजूद रहे। सीलमपुर में हुए कार्यक्रम में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति व परिसर की सफाई का अभियान चलाया गया। इसमें पूर्व महापौर नीमा भगत का नेतृत्व रहा। इस कार्यक्रम में निगम पार्षद केके अग्रवाल, विनोद जोशी, सत्यदेव चौधरी, देवेंद्र चौधरी और अरुण नंबरदार  आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।