Move to Jagran APP

अमन विहार में झगड़े के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या

जागरण संवाददाता बाहरी दिल्ली : अमन विहार इलाके में झगड़े के दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 11:36 PM (IST)
Hero Image
अमन विहार में झगड़े के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या

जागरण संवाददाता बाहरी दिल्ली : अमन विहार इलाके में झगड़े के दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान नीतीश (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने नीतीश के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपित किताब सिंह उर्फ केजरीवाल (21) को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से आगरा का रहने वाला है।

नीतीश परिवार के साथ प्रेम नगर पार्ट-3 के अगर नगर में रहते थे। वह मुंडका में एक फैक्ट्री में काम करते थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर थे तभी उन्हें किसी ने बताया कि पास में ही उगना चौक पर उनके भाई आतिश का कुछ लोगों से झगड़ा हो रहा है। वह जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग आतिश की पिटाई कर रहे हैं। फास्ट फूड की दुकान का रसोइया किताब सिंह भी वहां मौजूद था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नीतीश को लगा कि किताब सिंह विरोधी पक्ष का है और उसने भी भाई की पिटाई की है। इसलिए उसने उस पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। उसने पहले नीतीश को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब नीतीश नहीं माने तो उसने पास की दुकान से चाकू उठाया और नीतीश के सीने पर वार कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे युवक योगेश भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नीतीश को अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।