Move to Jagran APP

अबू सलेम के लिए आज मुश्किलों भरा दिन, रंगदारी मांगने के केस में मिल सकती है सजा

दिल्ली के एक व्यापारी ने अबू सलेम पर आरोप लगाया था कि अप्रैल 2002 में सलेम ने उन्हें पांच करोड़ की रंगदारी के लिए कॉल किया था।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 02 Jun 2018 11:28 AM (IST)
Hero Image
अबू सलेम के लिए आज मुश्किलों भरा दिन, रंगदारी मांगने के केस में मिल सकती है सजा
नई दिल्ली (जेएनएन)। 1993 के मुंबई बम धमाकों में सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड सरगना अबू सलेम को दिल्ली के व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट सज़ा सुना सकती है। अदालत ने पिछली सुनवाई (27 मई) में अबु सलेम को दोषी करार दिया था। यहां पर बता दें कि दिल्ली के एक व्यापारी ने अबू सलेम पर आरोप लगाया था कि अप्रैल 2002 में सलेम ने उन्हें पांच करोड़ की रंगदारी के लिए कॉल किया था। रंगदारी न देने पर उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। अबू सलेम नवी मुंबई की तलोजा जेल में उम्र कैद काट रहा है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।