Move to Jagran APP

रॉकेटबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत आनुषांगिक संगठन क्रीड़ा भारती द्वारा सेवाधाम प्रांगण, मंडोली में राष्ट्रीय स्तर पर रॉकेट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 02 Jun 2018 06:46 PM (IST)
Hero Image
रॉकेटबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत आनुषांगिक संगठन क्रीड़ा भारती की ओर से सेवाधाम प्रांगण, मंडोली में राष्ट्रीय स्तर पर रॉकेट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष व महिला वर्ग में तीन दिवसीय चैंपियनशिप का समापन सेवा भारती के सेवाधाम विद्या मंदिर सभागार में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों से पुरुष वर्ग में 20 टीमें और महिला वर्ग में 10 टीमों के 160 पुरुष व 80 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप में 52 प्रशिक्षकों व प्रबंधकों, संघ के 18 खेल सचिवों व 14 निर्णायकों ने भाग लिया।

चैंपियनशिप को सुचारु रूप से चलाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के खेल प्रमुख व दिल्ली के सचिव संजय व सहयोगी टीम के 30 स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। सेवाभारती की ओर से संचालित सेवाधाम विद्यामंदिर के प्रांगण में देश भर से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व निर्णायकों का दिल्ली क्रीड़ा भारती एवं रॉकेटबॉल एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दिल्ली रॉकेटबॉल के अध्यक्ष रविंद्र, ¨हदू शिक्षा समिति के महामंत्री उमेश वर्मा और शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता संतोष तोमर स्वागत करने वालों में शामिल रहे। सेवाधाम के प्रबंधक र¨वद्र और प्राचार्य राजेंद्र नेगी, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीएस भल्ला ने इस खेल की महत्ता के बारे में बताया। चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली क्रीड़ा भारती के संयोजक राकेश गोस्वामी व ललित मोहन मौजूद रहे। इस मौके पर सुनील, देवेंद्र चौधरी, ताराचंद उपाध्याय, राजेंद्र नागर व विक्की आदि मौजूद थे।

चैंपियनशिप के परिणाम में दिल्ली के खिलाड़ी छाए रहे। पुरुष वर्ग में हिमाचल ने कड़े संघर्ष के बाद प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद दिल्ली, पंजाब व कर्नाटक का स्थान रहा। महिला वर्ग में दिल्ली पहले पायदान पर रहा। इसके बाद पंजाब, एनसीआर व चंडीगढ़ रहा। महिला व पुरुष वर्ग के चार-चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सबसे अधिक उम्र 60 वर्ष के खिलाडी चंद्रमौली, कर्नाटक को आउट ऑफ स्टैंडिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ललित मोहन ने बताया वे स्वयं एक खिलाड़ी रहे हैं। बतौर शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की कई बारीकियां बताई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।