Move to Jagran APP

मानसून ने दी दस्तक, बारिश से मौसम हुआ सुहाना

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसलिए बृहस्पतिवार को झमाझम ब

By JagranEdited By: Updated: Thu, 28 Jun 2018 09:13 PM (IST)
Hero Image
मानसून ने दी दस्तक, बारिश से मौसम हुआ सुहाना

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसलिए बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 2.3 डिग्री गिरावट दर्ज किया गया। इसलिए लोगों को गर्मी से और राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार रात में भी अच्छी बारिश होगी। इसके अलावा 29 व 30 जून को दिल्ली में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा। फिर भी दो जुलाई तक कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। क्योंकि मानसून सक्रिय हो गया है। इसलिए बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में 20.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। बाद में धूप निकलने व मौसम में आद्रता बढ़ने के कारण कुछ गर्मी महसूस की गई पर दोपहर बाद दोबारा बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर तीन बजे तक दिल्ली में तीन सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। शाम को भी कई इलाकों में बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। जबकि मौसम में आद्रता बढ़ी है। इसलिए अधिकतम आद्रता 100 प्रतिशत व न्यूनतम आद्रता 60 फीसद दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।