यमुनापार में लें रेन डांस व बीच वॉलीबॉल का मजा
साथ ही पार्क में 62 एकड़ में फैली झील में नौका के ऊपर प्रकृति हवा का आनंद भी लेते है। करीब 10 एकड़ में फैले एडवेंचर पार्क प्राकृतिक के अनूठे सौंदर्य के बेहद करीब होने की अनुभूति होती है। साथ ही पार्क की प्राकृतिक खूबसूरत आकृति में बने जंगल हॉस से भी मुखातिब होने का सुअवसर होता है। झील के किनारे ठंडी हवा के साथ बीच वॉलीबॉल खेलने का एहसास दिन बनाने के लिए काफी होता है। साथ ही इसकी मुख्य बात यह है कि छोटे नौनिहाल के लिए सोफ्ट एडवेंचर पार्क आदि पार्क बना रखे है। तभी तो रोजाना तपती गर्मी में लोग नोएडा व दिल्ली के अन्य हिस्सों से आते हैं।
फोटो संख्या- 29 ईएनडी 605, 606 व 607 मनोरंजन
- मयूर विहार स्थित एडवेंचर पार्क में जुट रही है आम से खास तक की भीड़
- 62 एकड़ में झील तो 10 एकड़ में फैला है एडवेंचर पार्क पुष्पेंद्र कुमार, पूर्वी दिल्ली : तपती गर्मी से राहत पाने के लिए अनायास ही कदम एडवेंचर पार्क की तरफ बढ़ जाते हैं। यहां विरासत और सौंदर्य एक साथ बसता है। यहां मनोरंजन के साथ ही मस्ती व रोमांच के लिए लोग पहुंचते हैं। झील किनारे बीच वॉलीबॉल का लुत्फ उठाने वालों की कमी नहीं है। यहां बो¨टग, रेन डांस, बीच वॉलीबॉल, ट्री टॉप ऑब्सटेकल रोप (पेड़ों पर रस्सियों से बनाए गए झूले) के साथ ही नौनिहालों के लिए सॉफ्ट एडवेंचर पार्क भी है।
दिल्ली के पार्को में से एक है मयूर विहार स्थित एडवेंचर पार्क। यहां कृत्रिम बरसती ठंडी बूंदों के साथ संगीत पर लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। साथ ही लोग पार्क में 62 एकड़ में फैले झील में नौका विहार करते हैं। करीब 10 एकड़ में फैले एडवेंचर पार्क में होने पर प्रकृति के करीब होने का अहसास होता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है। झील के किनारे ठंडी हवा के साथ बीच वॉलीबॉल खेलना यादगार होता है।
इन दिनों यह पार्क गुलजार है। बड़ों से लेकर छोटों तक को यहां आकर रोमांच का अनुभव होता है। गर्मी के मौसम में इस समय यह जगह गुलजार है। लोग गर्मी से राहत के साथ ही कुछ नये की तलाश में यहां आ रहे हैं। रेन डांस और वॉलीबॉल के लिए यह जगह लोगों के बीच पसंदीदा बनती जा रही है। यहां आने वाले लोगों में आम से लेकर खास तक हैं। ब्यूरोक्रेट आदि भी यहां बीच वॉलीबॉल का मजा लेने पहुंच रहे हैं।