Move to Jagran APP

..तो दो साल में बढ़नी बंद हो जाएगी आवारा कुत्तों की संख्या

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली में आवारा कुत्तों और उनकी बढ़ती संख्या से परेशान लोगों को राहत म

By JagranEdited By: Updated: Fri, 29 Jun 2018 08:01 PM (IST)
Hero Image
..तो दो साल में बढ़नी बंद हो जाएगी आवारा कुत्तों की संख्या

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली में आवारा कुत्तों और उनकी बढ़ती संख्या से परेशान लोगों को राहत मिलने की एक बार फिर उम्मीद है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दिल्ली में आवारा कुत्तों के बंध्याकरण के लिए 17 नए सेटरों की स्थापना के बाद अगले दो वर्ष में दिल्ली को आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से निजात मिल जाएगी।

दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने नए बंध्याकरण सेटर खोलने के लिए जगह का सर्वे पूरा कर लिया है। निगम के मुताबिक दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के अंतर्गत आने वाली डिस्पेंसरियों में नए बंध्याकरण सेटर खोलने की संभावना की तलाश की गई थी। इसके लिए 11 जून से लेकर 23 जून तक दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के अधिकारियों समेत उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। अधिकारियों को 70 में से 17 ऐसी डिस्पेंसरियां मिली, जहां पर कुत्तों का बंध्याकरण सेटर खोलने के लिए पर्याप्त स्थान है। सभी डिस्पेंसरियों में खुले सेटर तो दो साल में 70 फीसद पूरा हो जाएगा आवारा कुत्तों का बंध्याकरण निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक निगम ने सभी 17 स्थानों की जानकारी दिल्ली सरकार को दे दी है। अब दिल्ली सरकार इन स्थानों पर बंध्याकरण सेटर खोलने का काम कर सकती है। उन्होंने बताया कि अगर सभी सेटरों में कुत्तों का बंध्याकरण शुरू हो जाए तो इसके दो वर्ष बाद गलियों और मोहल्लों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़नी बंद हो जाएगी। क्योंकि निगम के भी वर्तमान बंध्याकरण सेटरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। निगम का कहना है कि इन सेटरों के खुलने से 70 फीसद कुत्तों का बंध्याकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। बता दें कि फिलहाल उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सात बंध्याकरण सेटर हैं तो वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में दो, तो दक्षिणी निगम में 11 बंध्याकरण सेटर हैं। उत्तरी निगम में करीब 21 हजार तो पूर्वी निगम में सात हजार वहीं दक्षिणी निगम में 58 हजार कुत्तों का बंध्याकरण प्रतिवर्ष होता है। अकेले दक्षिणी निगम में हैं ढाई लाख कुत्ते

आवारा कुत्तों को लेकर अकेले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में ढाई लाख से ज्यादा आवारा कुत्ते हैं। वर्ष 2016 में दक्षिणी दिल्ली में आवारा कुत्तों की संख्या को जानने के लिए सर्वे किया गया था। गैर सरकारी संस्था ह्यूमैन सोसायटी इंटरनेशनल की ओर से किए गए सर्वे में दक्षिणी दिल्ली निगम के क्षेत्र में 1,89, 285 आवारा कुत्तों का पता चला था। वहीं, बंध्याकरण होने के बाद भी अब आवारा कुत्तों की संख्या ढाई लाख से ज्यादा है। वहीं, उत्तरी निगम में 1.55 लाख आवारा कुत्ते हैं। पूर्वी निगम में आवारा कुत्तों की संख्या एक लाख से अधिक है।

इन 17 स्थानों पर बन सकते हैं बंध्याकरण सेटर उत्तरी दिल्ली नगर निगम

अलीपुर

पूठखुर्द

भलस्वा डेरी

बादली

घोघा डेयरी दक्षिणी दिल्ली नगर निगम

मदरनपुर खादर

मसूदपुर

सतबड़ी

टिकरी कलां

तिलंगपुर कोटला

हस्तसाल

नंगली डेरी

बिजवासन

कैर

मुंडेराकलां पूर्वी दिल्ली नगर निगम

सीलमपुर

गाजीपुर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।