Move to Jagran APP

डी-सीलिंग की तैयारी, कन्वर्जन चार्ज ऑनलाइन होगा जमा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा मास्टर प्लान 2021 में संशोधन की मंजूरी मिलने के ब

By JagranEdited By: Updated: Fri, 29 Jun 2018 09:06 PM (IST)
Hero Image
डी-सीलिंग की तैयारी, कन्वर्जन चार्ज ऑनलाइन होगा जमा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा मास्टर प्लान 2021 में संशोधन की मंजूरी मिलने के बाद जारी हुई अधिसूचना पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने संपत्तियों की डी-सीलिंग (सील खोलने) की तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने इसके लिए कन्वर्जन चार्ज को ऑनलाइन जमा कराने का फैसला लिया है। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि संपत्ति कर की तर्ज पर कन्वर्जन चार्ज भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया जाए। इससे न केवल भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी, वहीं जोन कार्यालयों में लगने वाली भीड़ भी कम हो जाएगी।

दरअसल, मास्टर प्लान 2021 में संशोधन के बाद आने वाले माह में जो संपत्ति सील हुई है उनकों डी-सील करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके लिए बढ़ी संख्या में लोगों को कन्वर्जन चार्ज जमा करना होगा। क्योंकि मास्टर प्लान के संशोधन से लोकल शॉपिंग कांप्लेक्स में प्रथम तल और उससे ऊपर के तलों पर व्यवसायिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए संपत्ति को कन्वर्जन चार्ज जमा कर नियमानुसार व्यवसायिक कराना होगा। यह कन्वर्जन चार्ज जमा कराने के बाद लोग अपनी संपत्ति को डी-सील कराने के हकदार भी हो जाएंगे। महापौर नरेंद्र चावला ने बताया कि हमने संपत्तिकर की तर्ज पर कन्वर्जन चार्ज को ऑनलाइन जमा करने का फैसला लिया है, इसके लिए निगम अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश भी जारी हो चुके हैं। इससे न केवल लोगों को सहूलियत होगी बल्कि निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी नहीं लगेंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।