Move to Jagran APP

मोर को बचाने के लिए 30 मिनट तक रुकी रही दिल्ली मेट्रो, जानिये- क्या बची उसकी जान

मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ऑपरेटर ने ट्रैक पर एक मोर को घायल अवस्था में पड़ा देखा। इसलिए मेट्रो को रोक दिया गया।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 30 Jun 2018 09:49 AM (IST)
Hero Image
मोर को बचाने के लिए 30 मिनट तक रुकी रही दिल्ली मेट्रो, जानिये- क्या बची उसकी जान

नई दिल्ली (जेएनएन)। तकनीकी खराबी के कारण कई बार मेट्रो का परिचालन प्रभावित होता है और यह लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनता है। वहीं शुक्रवार को मानवीय संवदेना का अनोखा मामला सामने आया। शुक्रवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो की व्यस्त लाइनों में शुमार पीली लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) पर 30 मिनट तक रुकी रही। वह मोर मेट्रो ट्रैक पर घायल पड़ा हुआ था।

डीएमआरसी के अनुसार, यह घटना मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर सुबह 9:45 बजे की है। मेट्रो ऑपरेटर ने ट्रैक पर एक मोर को घायल अवस्था में पड़ा देखा, इसलिए मेट्रो को रोक दिया गया। स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने मोर को ट्रैक पर से पकड़ा और उसे उठाकर बाहर स्टेशन पर ले आए।

फिर इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ कर्मचारियों को दी गई। वाइल्ड लाइफ के कर्मचारियों को पहुंचने पर उन्हें सौंप दिया गया और मोर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस पूरे घटना के बाद करीब सुबह 10:18 बजे से पीली लाइन पर मेट्रो का परिचालन दोबारा शुरू किया गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।