Move to Jagran APP

घटनास्थल के बाहर जुटा हुजूम

फोटो 01 पीकेटी 4 से 17 तक जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : बुराड़ी के संत नगर में एक ही प

By JagranEdited By: Updated: Sun, 01 Jul 2018 08:49 PM (IST)
Hero Image
घटनास्थल के बाहर जुटा हुजूम

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

बुराड़ी के संत नगर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत की खबर सुनते ही रविवार को दिल्ली में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह जैसे ही लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी मिली। पहले तो संत नगर के आसपास की कॉलोनियों के लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। निजी चैनलों के जरिये जैसे-जैसे खबर फैलती गई, दिल्ली के अन्य इलाकों से भी लोगों का वहां पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 12 बजे तक हजारों की संख्या में लोग संत नगर गली नंबर दो के पास पहुंच चुके थे। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का भी संत नगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि फ्लैट के अंदर क्राइम व फोरेंसिक टीमों द्वारा जांच पड़ताल करने के कारण किसी को भी पुलिस ने अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

लोगों की भीड़ जुटते देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाना पड़ा। उत्तरी व मध्य जिले से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग तरह की जिम्मेदारी सौंपी गई। देखते ही देखते भीड़ के कारण बुराड़ी-संत नगर मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की जगह-जगह तैनाती की गई। तब जाकर जाम खुलवाया जा सका। पुलिसकर्मियों ने गली नंबर 2 को दोनों तरफ से बंद कर दिया था। लोग आसपास के मकानों की छतों पर चढ़कर घटनास्थल पर टकटकी लगाए हुए थे। सभी 11 शवों को देखना चाह रहे थे। गली में एक के बाद एक पांच एम्बुलेंस खड़ी थी। दर्दनाक घटना को सुनकर महिलाओं की आंखों में आंसू थी। क्राइम व फोरेंसिक टीम द्वारा घटो जांच के बाद जब एक-एक कर सभी 11 शवों को मकान से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया उसके बाद लोग अपने अपने घरों के लिए रवाना हुए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।