Move to Jagran APP

चांदनी चौक को बचाने के लिए पदयात्रा करेंगे विजय गोयल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: चांदनी चौक को बचाने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल पदया˜

By JagranEdited By: Updated: Mon, 02 Jul 2018 08:25 PM (IST)
Hero Image
चांदनी चौक को बचाने के लिए पदयात्रा करेंगे विजय गोयल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: चांदनी चौक को बचाने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल पदयात्रा करेंगे। उनका कहना है कि यदि तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो यह ऐतिहासिक जगह अवैध निर्माण और खतरनाक इमारतों का क्षेत्र बन जाएगी। करीब 350 साल पुरानी हेरिटेज सिटी बड़ी तेजी से कंक्रीट की झुग्गी में तब्दील होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि वह चादनी चौक की हवेलियों और विरासत को बचाने, इसे हेरिटेज सिटी घोषित करने तथा अवैध निर्माण रोकने के लिए पांच जुलाई को पदयात्रा करेंगे। वह इस क्षेत्र के विकास के लिए दिल्ली सरकार, शाहजहांनाबाद डेवलपमेंट बोर्ड और जरूरी होने पर केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की माग करेंगे। वह अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के पिछले सर्वे में 551 हवेलियों की पहचान की गई थी। ये हवेलिया अब रोज टूटकर बाजार में तब्दील हो रही हैं। नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी न हवेलियों को टूटने से बचा पा रहे हैं और न ही अवैध निर्माण रोक पा रहे हैं। निगम के अधिकारियों से उन्होंने इसे लेकर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि शाहजहांनाबाद डेवलपमेंट बोर्ड का काम पुरानी दिल्ली का विकास करना है। लेकिन, इसके द्वारा पुरानी दिल्ली में एक ईट भी नहीं लगाई गई है। दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के खिलाफ राजनिवास में धरना देने के बजाय मुख्यमंत्री व उनके मंत्रियों को चांदनी चौक में धरना देना चाहिए। इससे उन्हें यहां की समस्याओं की जानकारी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि जब देश-विदेश से पर्यटक चादनी चौक आते हैं तो उन्हें लटकते हुए बिजली के तार, जहां-तहां बने हुए शौचालय व अवैध निर्माण दिखता है। इससे यहां के बारे में गलत धारणा बनती है। हकीकत यह है कि यहां की स्थिति मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी से भी ज्यादा खराब हो गई है। सिर्फ मेट्रो आने की वजह से कुछ पहचान बची हुई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।