Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR में सुबह से छाए घने बादल, आज हल्की बारिश के आसार

सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि अगर बारिश नहीं हुई तो तापमान में वृद्धि हो सकती है।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 30 Jul 2018 07:53 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली-NCR में सुबह से छाए घने बादल, आज हल्की बारिश के आसार
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली एनसीआर में सोमवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं, वहीं सोमवार का पूर्वानुमान है तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि अगर बारिश नहीं हुई तो तापमान में वृद्धि हो सकती है।

कई दिनों की झमाझम बारिश के बाद रविवार को धूप निकली और उमस भी महसूस की गई। हालांकि गर्मी के तेवर उतने सख्त नहीं थे। सोमवार को दोबारा हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। रविवार को दिन तो दिन, सुबह भी उमस के कारण खासी गर्मी महसूस की गई। हालांकि लगातार तीन दिन तक बारिश होती रही थी। बावजूद इसके रविवार को धूप खिलने से सुबह से ही लोग उमस के कारण परेशान होते नजर आए।

मौसम विभाग ने औसत अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 25.6 दर्ज किया। नमी का स्तर अधिकतम 95 और न्यूनतम 62 फीसद रिकॉर्ड किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश 004.5 मिलीमीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के दौरान यह स्थिति अक्सर बनती रहती है। कभी बादल छाने पर वर्षा हो जाती है तो कभी बादल ही छाए रह जाते हैं, बरसते नहीं। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।