Move to Jagran APP

आप पार्षद ने सदन की गरिमा को किया तार-तार

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सदन में आप पार्षद अपनी दबंगई दिखाने में नहीं चूके। चेतावनी के बाद भी आप पार्षद जब केंद्र व भाजपा पर टिप्पणी से गुरेज नहीं कर रहे थे तब महापौर बिपिन बिहारी ¨सह ने पार्षद मनोज त्यागी को बैठक से बाहर निकालने के लिए कहा।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 30 Jul 2018 10:48 PM (IST)
Hero Image
आप पार्षद ने सदन की गरिमा को किया तार-तार

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सदन में आप पार्षद दबंगई दिखाने में भी नहीं चूके। चेतावनी के बाद भी आप पार्षद जब केंद्र व भाजपा पर टिप्पणी से गुरेज नहीं कर रहे थे तो महापौर बिपिन बिहारी ¨सह ने पार्षद मनोज त्यागी को बैठक से बाहर निकालने के आदेश दिए। सदन में मार्शल तैनात नहीं होते हैं, इसलिए कर्मचारी आगे बढ़े तो उन्होंने धमकी तक मिल गई। इसके बाद कर्मचारी ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।

दरअसल, सदन में बार-बार हंगामा होने पर महापौर ने यह व्यवस्था तय की कि कोई भी पार्षद केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं बोलेगा। सिर्फ स्वच्छता में हम कैसे बेहतर हो सकते हैं, इसके लिए सुझाव दें। इसके बावजूद आप पार्षद बार-बार केंद्र व भाजपा पर वार कर रहे थे। इस पर सत्ता पक्ष के पार्षदों के बिफरने पर आखिरकार महापौर ने मनोज त्यागी को निकालने का आदेश दिया। निगम सचिव कार्यालय से संबद्ध तीन कर्मचारी आप पार्षद मनोज त्यागी की ओर बढ़े तो लेकिन नेता प्रतिपक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अब्दुल रहमान सहित अन्य आप पार्षद विरोध में खड़े हो गए। एक पार्षद ने यहां तक चेतावनी दे दी कि हाथ लगाकर तो दिखाओ। इस पर एक निगम कर्मचारी ने हाथ जोड़कर बाहर जाने की विनती की, लेकिन मनोज त्यागी अपना भाषण पढ़ते रहे और बाद में कुछ देर सीट पर बैठने के बाद बाहर चले गए। वर्जन

स्वच्छता रैंकिंग को लेकर विशेष बैठक रखी गई थी। बैठक में कुछ पार्षद लगातार विषय से भटक रहे थे। वह सुझाव कम दे रहे थे और आरोप अधिक लगा रहे थे। इसी वजह से विपक्ष के पार्षद को बाहर निकालने का आदेश दिया गया था, लेकिन उन्होंने सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया।

बिपिन बिहारी ¨सह, महापौर, पूर्वी दिल्ली

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।