Move to Jagran APP

हर वर्ष 365 पौधे लगाने का लिया संकल्प

दैनिक जागरण के पौधे लगाएं पेड़ बचाएं अभियान के तहत और पेपर डे के मौके पर ट्रांस यमुना स्मॉल स्केल पेपर कनवर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने संजय झील पार्क में साल के प्रत्येक दिन के हिसाब से 365 पौधे लगाए। पौधे लगाओ-जीवन बचाओ

By JagranEdited By: Updated: Wed, 01 Aug 2018 09:23 PM (IST)
Hero Image
हर वर्ष 365 पौधे लगाने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: पेपर डे के मौके पर ट्रांस यमुना स्मॉल स्केल पेपर कनवर्टर्स एसोसिएशन ने संजय झील पार्क में साल के प्रत्येक दिन के हिसाब से 365 पौधे लगाए। पौधे लगाओ-जीवन बचाओ के नारे के साथ अभियान की शुरुआत की गई और कागज व्यापारियों ने हर वर्ष 365 पौधे लगाने का संकल्प लिया। दैनिक जागरण के पौधे लगाएं, पेड़ बचाएं अभियान से प्रेरित होकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

एसोसिएशन के प्रधान रमेश गर्ग की अगुवाई में पौधे लगाने की शुरुआत की गई। इस दौरान नीम, पीपल, चक्रेशिया, मोलश्री, कदम, अर्जुन, जामुन, आम व कुसुम सहित 365 पौधे लगाए गए। एसोसिएशन के संरक्षक दलीप ¨बदल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है। इसलिए एसोसिएशन ने प्रतिवर्ष 365 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, उपप्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि हमारी संस्कृति में पौधे दान करने, लगाने और उसकी सेवा करने की परंपरा 1500 वर्ष पहले से आ रही है। उस समय जिसे जो बीमारी होती थी, वह उससे जुड़े पौधे दान करता था, लगाता था। जैसे सांस रोगी से पीपल, शुगर के रोगी से जामुन, चर्मरोग पीड़ित से नीम, दिल की बीमारी से ग्रस्त रोगी से अर्जुन व स्वस्थ शरीर वाले से कदम के पौधे लगवाकर दान की प्रक्रिया पूरी की जाती थी, लेकिन आज के दौर में यह परंपरा विलुप्त हो गई है। इसे फिर से लाने की जरूरत है।

पेपर डे पर पेड़ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए राजकुमार ¨बदल ने बताया कि पेपर और पेड़ का संबंध राम-लक्ष्मण की तरह है। वृक्ष के बिना न मनुष्य जीवन सुरक्षित है और न ही पेपर का। इसलिए पेड़ों की संख्या हर दिन बढ़नी चाहिए। एसोसिएशन ने इन्ही सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण को अपने मिशन का हिस्सा बनाया। इस कार्यक्रम में लाजपत मित्तल, नवीन जैन, राजेंद्र गुप्ता, सज्जन मित्तल, जय भगवान ¨बदल, संदीप गुप्ता, श्याम लाल मित्तल, सुरेश गोयल, रमेश जैन, ज्ञान प्रकाश मित्तल, दिल्ली पुलिस के पूर्व चीफ पब्लिक प्रोसिक्यूटर केडी भारद्वाज, डीडीए (डिवीजन-7) के उप निदेशक शिवपाल, सहायक निदेशक सुखबीर ¨सह भाटी, एसओ डॉ. वीके चौहान व पौधरोपण प्रभारी रामबरन मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।