Move to Jagran APP

जन्मदिन पर तोहफे के इंतजार में थी पत्नी, पति ने बेटे के सामने ही मार डाला

वहीं, गुरुग्राम में सेक्टर-92 स्थित डीएलएफ रीगल सोसायटी में 18 वीं मंजिल पर बने फ्लैट में रह रही 50 साल की एक महिला ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 02 Aug 2018 02:40 PM (IST)
Hero Image
जन्मदिन पर तोहफे के इंतजार में थी पत्नी, पति ने बेटे के सामने ही मार डाला
नई दिल्ली (जेेएनएन)। दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी के जन्मदिन पर मंगलवार को उसे चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पति ने दो साल के मासूम के सामने घटना को अंजाम दिया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि खानपुर स्थित जेजे कॉलोनी निवासी आरोपित राजेश सिंह चौहान (30) एयरोसिटी में शेफ है। तीन साल पहले उसने रेनू (27) से शादी की थी। रेनू चार भाइयों की इकलौती बहन थी। पुलिस को मंगलवार रात घटना की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ हालत में रेनू को अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद से फरार राजेश को मंगलवार रात को खानपुर के पास से दबोच लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। रेनू और राजेश में अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी।

दिल्ली छोड़ चंडीगढ़ में रहने का दबाव डालती थी रेनू
रेनू की हत्या के पीछे दोनों में आए दिन झगड़े को बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रेनू शादी के बाद से राजेश पर इस बात का दबाव बनाती थी कि वह दिल्ली छोड़कर उसके मायके के शहर चंडीगढ़ में रहे। हालांकि राजेश इसके लिए कतई तैयार नहीं था। उसका कहना था कि उसे दिल्ली जैसी नौकरी शायद चंडीगढ़ में न मिले। एक बार झगड़ा होने पर रेनू ने चंडीगढ़ जाकर अपने परिजनों के साथ मिलकर राजेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया था। इसके बाद दोनों दिल्ली लौट आए थे। पूछताछ में राजेश ने बताया कि रेनू का व्यवहार धीरे-धीरे बदल रहा था। वह लगातार इस बात का दबाव बना रही थीं कि उन्हें चंडीगढ़ ही जाकर रहना है। कहासुनी के बाद वह खाना नहीं बनाती थी।1परिजन बोले, मारपीट करता था राजेश: रेनू के परिजनों का कहना है कि राजेश उन्हें लगातार परेशान करता था। छोटी-छोटी बात पर रेनू के साथ मारपीट करता था। इसीलिए वह चंडीगढ़ रहना चाहती थी, जिससे वह अपना दुख परिवार के साथ बांट सके।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।