Move to Jagran APP

एनएसयूआइ ने छात्राओं के लिए अलग घोषणापत्र किया जारी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में छात्राओं के मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 30 Aug 2018 10:42 PM (IST)
Hero Image
एनएसयूआइ ने छात्राओं के लिए अलग घोषणापत्र किया जारी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में छात्राओं के मुद्दों पर भी छात्र संगठन ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) जोर-शोर से उठा रही है। उसने छात्राओं के लिए अलग से घोषणापत्र भी जारी किया है। इससे पहले एनएसयूआइ ने 23 अगस्त को डूसू चुनाव का घोषणा पत्र जारी किया था। गुरुवार को बाहरी दिल्ली की निरंकारी कॉलोनी में सास्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया था। इस मौके पर घोषणापत्र जारी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीयू के कॉलेजों के 500 छात्रों ने नृत्य, गायन और चित्र बनाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

एनएसयूआइ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि संगठन ने आतरिक शिकायत समिति (आइसीसी) का गठन किया है। 32 कॉलेजों में सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीनें लगवाई व सीसीटीवी कैमरे का टेंडर भी पास करवाया है। छात्राओं के लिए अलग से घोषणा पत्र भी जारी किया है। सेल्फ डिफेंस के लिए क्लास, हर कॉलेज में महिला स्वास्थ्य संबंधित परामर्श की व्यवस्था, छात्राओं के कौशल विकास और उद्यमिता पर विशेष सेमिनार, खेल और व्यक्तित्व विकास को प्रमुखता दी गई है। इस मौके पर दिल्ली महिला काग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी, काग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण वालिया, अमृता धवन और एनएसयूआइ की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता मौजूद रहीं। छात्राओं के लिए ये हैं मुख्य वादे

-खेल में भाग लेने वाली छात्राओं के लिए प्रोटीन युक्त भोजन और फिजियोथेरेपिस्ट की व्यवस्था

-स्पेशल यूनिवर्सिटी बस

- बाहरी दिल्ली में स्थित महिला कॉलेजों में छात्रावास की व्यवस्था

-खेलों में अलग-अलग स्तर पर अपने संस्थान का नेतृत्व करने वाली छात्राओं के लिए अलग अंकों की व्यवस्था

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।