Move to Jagran APP

कैसर-एड्स जैसी बीमारी के शर्तियां इलाज का करते थे दावा, दिल्ली से 3 गिरफ्तार

ये शातिर लोग कैसर-एड्स जैसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज करने का दावा करके मिलावटी दवाएं बेचते थे। अब तक इनके चंगुल में सैकड़ों लोग फंस चुके हैं।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 31 Aug 2018 12:56 PM (IST)
Hero Image
कैसर-एड्स जैसी बीमारी के शर्तियां इलाज का करते थे दावा, दिल्ली से 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ऐसे गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है , जो नकली व मिलावटी दवाओं के नाम पर लोगों को चूना लगाते थे। इऩके पास से बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद हुई हैं।

ये शातिर लोग कैसर-एड्स जैसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज करने का दावा करके मिलावटी दवाएं बेचते थे। अब तक इनके चंगुल में सैकड़ों लोग फंस चुके हैं और मिलावटी दवाओं के चक्कर में लाखों रुपये गवाएं हैं। पुलिस की मानें तो इन शातिरों ने अपना जाल देश के कई राज्यों में फैला रखा था, जहां ये नकली व मिलावटी दवाओं का कारोबार करते थे।

जानकारी के मुताबिक, वड़ोदरा (गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), इंदौर (मध्य प्रदेश) के साथ दिल्ली में भी ये लोगों को चूना लगा रहे थे। विश्वसनीयत पैदा करने और लोगों को लुभाने के लिए इन शातिरों ने बड़े नामी अस्पतालों और धार्मिक स्थलों पर अपने एजेंट रखे थे। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।