Move to Jagran APP

DUSU चुनाव: AISA अध्यक्ष कवलप्रीत कौर पर हमला, ABVP पर लगाया आरोप

एबीवीपी की मीडिया प्रभारी मोनिका चौधरी ने कहा कि आइसा की अध्यक्ष कवलप्रीत कौर ने किरोड़ीमल कॉलेज के एबीवीपी के प्रभारी मोहित दाहिया पर जो आरोप लगाए हैं, वह बेबुनियाद हैं।

By Edited By: Updated: Fri, 31 Aug 2018 10:19 PM (IST)
Hero Image
DUSU चुनाव: AISA अध्यक्ष कवलप्रीत कौर पर हमला, ABVP पर लगाया आरोप

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्र संघ चुनाव का प्रचार जोरों पर है। शुक्रवार को किरोड़ीमल कॉलेज के बाहर आइसा (अखिल भारतीय छात्र संघ) की डीयू शाखा की अध्यक्ष कवलप्रीत कौर ने एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यकर्ता पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। एबीवीपी ने आरोपों का खंडन कर इसे बेबुनियाद बताया है। इस मामले में कवलप्रीत ने मॉरिस नगर थाने में शिकायत देकर एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। उत्तरी दिल्ली की डीसीपी नुपुर प्रसाद ने कहा है कि इस मामले की हम जांच कर रहे हैं। हमारे पास कवलप्रीत की शिकायत आई है।

गुंडागर्दी की राजनीति करने का आरोप
आइसा की डीयू शाखा की अध्यक्ष कवलप्रीत कौर ने कहा कि शुक्रवार को किरोड़ीमल कॉलेज में अपने दोस्त धीरज से बातचीत करने गईं थीं। वहां पर एबीवीपी के कार्यकर्ता मोहित दाहिया और संदीप शर्मा ने उन पर अभद्र टिप्पणी की और पीछा किया। कवलप्रीत का कहना है कि उनके उकसाने पर उन्होंने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद एबीवीपी वर्करों ने उन्हें थप्पड़ मारा। उन्होंने आरोप लगाया कि एबीवीपी गुंडागर्दी की राजनीति कर रही है।

आइसा पर पीड़ित की राजनीति करने का आरोप
एबीवीपी की मीडिया प्रभारी मोनिका चौधरी ने कहा कि आइसा की अध्यक्ष कवलप्रीत कौर ने किरोड़ीमल कॉलेज के एबीवीपी के प्रभारी मोहित दाहिया पर जो आरोप लगाए हैं, वह बेबुनियाद हैं। दूसरा लड़का संदीप शर्मा एबीवीपी से जुड़ा नहीं है। कवलप्रीत कौर की किरोड़ीमल कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान एक लड़के से बहस हुई थी। वह उसका प्रयोग करते हुए एबीवीपी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। आइसा लंबे समय से डूसू चुनाव आते ही इस तरह के हथकंडे अपनाती रही है। आइसा की तरफ से हमेशा ही खुद को पीड़ित बताकर राजनीति करने की रणनीति रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।