Move to Jagran APP

रेडीमेड कपड़ों के लिए मशहूर है अवंतिका बाजार

फोटो संख्या- 31पीकेटी- 17, 1

By JagranEdited By: Updated: Sat, 01 Sep 2018 01:25 AM (IST)
Hero Image
रेडीमेड कपड़ों के लिए मशहूर है अवंतिका बाजार

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : रोहिणी स्थित अवंतिका बाजार में वैसे तो सभी प्रकार की वस्तुऐं उपलब्ध हैं, लेकिन मुख्य रूप से इसे रेडीमेड कपड़ों के लिए जाना जाता है। महिला परिधानों की अधिकता की वजह से यहां महिला खरीदारों की अधिक भीड़ रहती है। बच्चों और पुरुषों के लिए भी कपड़े होते हैं, लेकिन इस बाजार में महिलाओं के लिए वैरायटी अधिक हैं। यह बाजार सभी वर्ग के खरीदारों के लिए खास है। उचित और किफायती दरों पर कपड़े मिलने की वजह से यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। दुकानदारों की माने तो यहां किफायती दामों पर अच्छे कपड़े मिलते हैं, जिसके चलते लोग दूर-दूर से भी आते हैं। यहां शादियों के लिए भी खूब खरीदारी होती है क्योंकि दूल्हा-दुल्हन के लिए विशेष परिधानों की यहां कई दुकानें हैं। समस्याएं भी हैं

इन खासियत के बीच यहां कुछ समस्याएं भी मौजूद हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों के अनुसार पार्किंग की समस्या यहां सबसे अधिक है। इसके अलावा शौचालय और सफाई व्यवस्था में भी कमियां मौजूद हैं। इसके लिए मार्केट एसोसिएशन की ओर से कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की गई है। खाने के भी हैं इंतजाम

खरीदारी के लिए बाजार में जाएं और खाने का जायका न हो जब तक खरीदारी का मजा नहीं आता। ऐसे में इस मार्केट में खाने-पीने के लिए भी दुकानें हैं। अग्रवाल स्वीट्स हाउस सबसे अधिक प्रसिद्ध है। इसके अलावा मार्केट में जगह जगह ढाबा और पेस्टी शॉप होने के साथ ही प्यास बुझाने के लिए प्याऊ भी बनाए गए हैं।

मार्केट में फैशन और ट्रेंड के मुताबिक सभी तरह के परिधान मिलते हैं, जिसमें सबसे अधिक लड़कियों के फैशन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। यही वजह है कि यहां खरीदारी करना पसंद आता है।

- रितिका शर्मा, रोहिणी

अवंतिका बाजार कपड़ों के किफायती दामों के लिए मशहूर है। यहां शादी-विवाह व अन्य उत्सव के लिए फैशन से जुड़े सभी प्रकार के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं।

- प्रियंका वर्मा, पीतमपुरा यह रोहिणी की प्रसिद्ध मार्केट है। यहां खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन आजकल यहां चोरी की वारदात बढ़ रही है। मार्केट एसोसिएशन ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया है, जबकि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे कैमरा लगवा रखा हैं।

- रूपमणी देवी, दुकानदार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।