Move to Jagran APP

रात ढाई बजे स्वीमिंग पूल में डूबा युवक, 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर गया था अंदर

राजा नाहर सिंह स्टेडियम परिसर में स्थित स्वीमिंग पूल के अंदर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान तरुण के रूप में हुई।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 01 Sep 2018 03:09 PM (IST)
Hero Image
रात ढाई बजे स्वीमिंग पूल में डूबा युवक, 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर गया था अंदर

फरीदाबाद (जेएनएन)। राजा नाहर सिंह स्टेडियम परिसर में स्थित स्वीमिंग पूल के अंदर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान पुरानी जनता कॉलोनी एनआइटी-2 निवासी 28 वर्षीय तरुण के रूप में हुई है। पूल की सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि तरुण कुकरेजा बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे 10 फुट ऊंची दीवार और कंटीली तारें फांदकर पूल परिसर में आया था। इसके बाद पूल में कूद गया।

करीब तीन मिनट तक उसने हाथ पांव मारे इसके बाद वह शांत हो गया। सुबह पूल के कर्मचारियों ने उसका शव पानी पर बहते देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। 1एनआइटी-2 चौकी प्रभारी दर्पण कुमार ने बताया कि तरुण कुकरेजा यहां मां के साथ रहता है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं बड़ा भाई करीब एक साल पहले विदेश गया था, तब से उसका कोई अता-पता नहीं है। पुलिस के अनुसार तरुण नशे का आदी था।

वह अपनी मां के साथ अक्सर झगड़ा करता था और घर बेचने की धमकी देता था। गुरुवार रात करीब 8 बजे भी वह मां के साथ झगड़ा कर घर से निकला था। दीवार फांद और कंटीली तारों को फांदकर वह पूल में कूदा उससे लग रहा है कि वह आत्महत्या का पक्का इरादा करके आया था। दीवार फांदने के दौरान कंटीले तारों से उसकी कमर में जख्म भी हो गए, फिर भी वह पूल परिसर के अंदर आ गया और स्वीमिंग पूल में कूदकर जान दे दी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।