Move to Jagran APP

भर्ती परीक्षा के दौरान स्कूल में परीक्षार्थी पर गिरा पंखा

यमुना विहार स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार के क्रांतिकारी बदलाव के दावों को ध्वस्त कर दिया है। यहां सहायक शिक्षक पद के लिए लिखित परीक्षा के दौरान रविवार को एक परिक्षार्थी पर चलता हुआ पंखा गिर गया। जख्मी हालत में परीक्षार्थी भावना (25) को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पीड़िता ने भजनपुरा पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस संबंध में स्कूल की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी इस स्कूल में पंखा गिर चुका है।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 02 Sep 2018 10:45 PM (IST)
Hero Image
भर्ती परीक्षा के दौरान स्कूल में परीक्षार्थी पर गिरा पंखा

फोटो फाइल नंबर : 2 ईएनडी 202 हादसा

- यमुना विहार स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय की घटना, परीक्षार्थी चोटिल

- भजनपुरा पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुटी जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

यमुना विहार स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में सहायक शिक्षक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान रविवार को एक परीक्षार्थी पर चलता हुआ पंखा गिर गया। इससे परीक्षार्थी भावना (25) के कंधे में चोट आई। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने परीक्षा दी। इसके बाद जब उनके भाई स्कूल से उन्हें लेने के लिए पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। भजनपुरा पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस संबंध में स्कूल की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी इस स्कूल में पंखा गिर चुका है।

जानकारी के मुताबिक, भावना डीडीए फ्लैट, ¨बदापुर, उत्तम नगर में रहती हैं। उनका बी-2, यमुना विहार स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में परीक्षा केंद्र था। यहां पर डीएसएसएसबी (दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड) की तरफ से अधिकारी परीक्षा कराने के लिए पहुंचे थे। सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा शुरू हुई। थोड़ी देर बाद ही परीक्षा दे रहीं भावना के ऊपर पंखा आ गिरा। भावना ने बचने की काफी कोशिश की लेकिन उनके कंधे पर ही पंखा आ गिरा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इससे परीक्षा हॉल में अफरातफरी मच गई। डीएसएसएसबी के अधिकारी फ‌र्स्ट एड बॉक्स (प्राथमिक उपचार) ढूंढने लगे लेकिन स्कूल में यह भी मौजूद था। भावना ने बताया कि चोट लगने के बाद भी अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं समझी। उन्हें एक दर्द निवारक गोली कहीं से दी गई। इसके बाद उन्होंने पूरे समय बैठकर परीक्षा दी। दोपहर एक बजे जब उनके भाई पहुंचे तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सोशल साइटों पर वायरल

यह मामला शाम होते-होते सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल होने लगा। लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर इस घटना का जिक्र करते हुए सरकार की ¨खचाई की। इसके साथ ही हरि नगर स्कूल की घटना का हवाला देते हुए सरकार से स्कूलों में सुरक्षा को लेकर सवाल किए। यहां तक कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने भी एक ट्वीट को रि-ट्वीट किया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।