Move to Jagran APP

पत्नी बनी कई लोगों की हवस की शिकार, पति की भूमिका जान उड़ जाएंगे आपके होश

आरोप है कि करीब तीन साल पहले महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। इस बारे में महिला ने अपने पति को बताया तो पति ने उसे जान से ही मारने की कोशिश की।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 03 Sep 2018 11:10 AM (IST)
Hero Image
पत्नी बनी कई लोगों की हवस की शिकार, पति की भूमिका जान उड़ जाएंगे आपके होश
नूंह/मेवात/रेवाड़ी (जेएनएन)। दिल्ली से सटे हरियाणा के नूंह जिले में पति-पत्नी के साथ रिश्ते को भी शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शख्स ने अपनी पति ने पत्नी को दो बार बेचा और इस दौरान कई लोगों ने पत्नी के साथ दरिंदगी की। मामला तब सामने आया जब नूंह खंड के एक गांव की महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला की शादी सात वर्ष पहले खंड के एक गांव में हुई। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि करीब तीन साल पहले महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। इस बारे में महिला ने अपने पति को बताया तो पति ने उसे जान से ही मारने की कोशिश की।

इसके बाद पति पत्नी को गुरुग्राम में ले गया। यहां उसने एक व्यक्ति के साथ मिलकर पत्नी से वेश्यावृत्ति कराई। यह सिलसिला आए दिन होता रहा। इससे आहत होकर महिला ने अपने पिता को बुला लिया और पश्चिम बंगाल में अपने मायके चली गई। कुछ समय बाद पति बहला-फुसलाकर साथ ले आया।

इसके बाद पति-पत्नी को लेकर रेवाड़ी चला गया। यहां भी पति ने अपनी पत्नी को एक और व्यक्ति को बेच दिया और अपने नूंह खंड के गांव में चला आया। पत्नी को रेवाड़ी में बेचने के बाद खरीदार ने चार हजार रुपये लेकर आठ आदमी से सामूहिक दुष्कर्म करा दिया।

महिला ने इसका विरोध किया तो कहा कि तेरे पति को रुपये देकर खरीदा है। अपने साथ होते अत्याचार को देख महिला ने रेवाड़ी पुलिस के समक्ष पहुंची और पूरे मामले के बारे में अवगत कराया। रेवाड़ी पुलिस ने शिकायत मिलने पर जीरो एफआइआर दर्ज कर ली। यह मामला नूंह जिले का होने के कारण एसपी रेवाड़ी ने नूंह पुलिस को जांच के लिए भेज दिया।

नूंह थाना पुलिस ने मामले को लेकर विभिन्न धाराओं के तहत शनिवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया। नूंह थाना पुलिस महिला की खोज में रेवाड़ी जाएगी।

अनिल कुमार (एसएचओ नूंह थाना) ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले के आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। महिला की तलाश जारी है।  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।