हरियाणा के सीएम मनोहरलाल बने यात्री तो अमृता बनीं पहली महिला ड्राइवर
साइबर सिटी में रविवार से शुरू हुई गुरुगमन बस सेवा में हरियाणा की पहली महिला परिचालक के रूप में महेंद्रगढ़ निवासी अमृता से कमान संभाली।
By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 03 Sep 2018 09:39 AM (IST)
गुरुग्राम (जेएनएन)। साइबर सिटी में रविवार से शुरू हुई गुरुगमन बस सेवा में हरियाणा की पहली महिला परिचालक के रूप में महेंद्रगढ़ निवासी अमृता से कमान संभाली। बस सेवा को हरी झंडी मिलने के बाद अमृता पहली बस लेकर निकलीं। उन्होंने यात्रियों के टिकट बनाए। इसी बस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई बड़े अधिकारी सवार थे। अमृता इस बात को लेकर खुश नजर आई। कहा कभी नहीं सोचा था कि उसकी बस में सीएम सफर करेंगे। सीएम सेक्टर-10 डिपो से लेकर हुडा सिटी सेंटर तक सफर किया। अमृता ने कहा कि पहले दिन बस में सफर करने वाले यात्रियों के टिकट बनाए। सफर करने वाले यात्रियों की सोच में काफी बदलाव दिखाई दिए।
पहले थी शिक्षकअमृता ने एमए-बीएड की पढ़ाई करने के बाद निजी स्कूल में शिक्षक की नौकरी कर ली थी। जब उन्हें सूचना मिली कि जीएमडीए की ओर से सिटी बस सेवा शुरू हो रही है। उसके लिए महिला परिचालकों की भर्ती होनी है। उसने नौकरी छोड़कर परिचालक बनने का निर्णय लिया है। अमृता के फैसले का परिजनों ने सहयोग किया। अमृता ने कहा कि शिक्षिका होने पर सम्मान था। लेकिन मिलेनियम सिटी के कंपनियों में महिलाएं जरूर काम करती हैं, परिचालक बनने के लिए आगे नहीं आती है। किसी को तो आगे आना होगा ताकि अन्य महिलाओं के हौसले बढ़ जाते हैं। इसको लेकर वह परिचालक बनी और महिलाओं को आगे के लिए प्रेरित किया।
बता दें कि सिटी बस सेवा के लिए 500 से अधिक परिचालक नियुक्त किए जाने हैं। इसमें 50 से अधिक महिला परिचालक नियुक्त किए जाएंगे। अब तक नियुक्त 75 परिचालकों में से मात्र एक महिला परिचालक अमृता है।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।