Move to Jagran APP

जानिये- कैसे इस सागर ने अपनी हिम्मत से छू लिया आसमान

हाल में ही 14 अगस्त को उन्होंने रूस की माउंट एलब्रस चोटी से तिरंगा झंडा फहराया। माउंट एलब्रस पर उन्होंने पूर्वी व पश्चिमी दोनों शिखर से चढ़ाई की थी।

By Edited By: Updated: Fri, 28 Sep 2018 10:12 AM (IST)
Hero Image
जानिये- कैसे इस सागर ने अपनी हिम्मत से छू लिया आसमान
गाजियाबाद (जेएनएन)। विजयनगर के गऊपुरी निवासी सागर कसाना ने हिमालय पर्वत की 19650 फीट ऊंची चोटी माउंट अंधूरी फतह कर तिरंगा लहराया। आठ सितंबर को बेस कैंप पहुंचे सागर ने माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में आठ दिन तक पैदल चलकर 23 सितंबर को उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण स्थित इस चोटी की चढ़ाई पूरी की। बर्फीले कांटेदार ग्लेशियर पर तेज हवाओं के झोकों को पार कर उन्होंने यहां तिरंगा लहराया।

बृहस्पतिवार को घर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले सागर हिमाचल प्रदेश की सेतीदार पीक, लद्दाख की दुर्गम गोलप कांगड़ी, अरुणाचल प्रदेश की वर्जिन पीक और जून-2018 में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहरा चुके हैं।

हाल में ही 14 अगस्त को उन्होंने रूस की माउंट एलब्रस चोटी से तिरंगा झंडा फहराया। माउंट एलब्रस पर उन्होंने पूर्वी व पश्चिमी दोनों शिखर से चढ़ाई की थी। 18 साल की उम्र में पर्वतारोहण की शुरुआत करने वाले सागर इस दौरान स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।