Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी की उल्टी गिनती शुरू, दिल्ली और पंजाब में भी गेम ओवर

पंजाब जिला परिषद चुनाव में कुल 353 सीटों में से कांग्रेस 331 सीटों पर जीती। आप ने कोई सीट नहीं जीती। दिल्ली नगर निगम 2017 में भी आपका वोट फीसद 56 से कम होकर केवल 26 फीसद रह गया है।

By Edited By: Updated: Fri, 28 Sep 2018 07:52 AM (IST)
Hero Image
आम आदमी पार्टी की उल्टी गिनती शुरू, दिल्ली और पंजाब में भी गेम ओवर
नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी व वरिष्ठ नेता चतर सिंह ने गुरुवार को फिर दोहराया कि 2019 के संसदीय चुनाव में कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) से किसी भी प्रकार का चुनावी समझौता नही करेगी।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए आप दिल्ली में गठबंधन करेगी। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी और चतर सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने पहले के निर्णय पर आज भी कायम है। दिल्ली में कांग्रेस इस चुनाव के लिए आप से कोई समझौता नहीं करेगी।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पंजाब में जहां आम आदमी पार्टी के 20 विधायक व चार सांसद हैं, वहां पर हाल ही में हुए जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव में भी आप का खेल खत्म होता नजर आया। पंजाब जिला परिषद के चुनाव में कुल 353 सीटों में से कांग्रेस 331 सीटों पर जीती है जबकि आप ने कोई सीट नहीं जीती।

इसी प्रकार ब्लॉक में 2899 सीटें थीं जिनमें से कांग्रेस ने 2350 सीटे जीतीं जबकि आप केवल 20 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी आप का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। नगर निगम 2017 के चुनाव में उसका वोट फीसद 56 से कम होकर केवल 26 फीसद रह गया। वहीं, कांग्रेस का वोट फीसद 9.5 प्रतिशत से बढ़कर 26 फीसद हो गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में भी आप की छात्र इकाई का वोट फीसद केवल 12 रह गया जबकि नोटा को 11 फीसद वोट मिले। दूसरी तरफ एनएसयूआइ ने 28 फीसद वोट प्राप्त किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।