Move to Jagran APP

पड़ोसी युवक का पत्थर से सिर कुचल हत्या, आरोपी की पत्नी को दिया था शरण

आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उसे संदेह था कि मृतक का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। पति के जुल्म से परेशान होकर महिला चार दिन पहले मृतक के घर में रहने चली गई थी।

By Amit SinghEdited By: Updated: Fri, 28 Sep 2018 11:55 AM (IST)
Hero Image
पड़ोसी युवक का पत्थर से सिर कुचल हत्या, आरोपी की पत्नी को दिया था शरण
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। युवक ने कुछ दिन पहले उसकी पत्नी को अपने घर में शरण दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मानक चंद उर्फ मोहन (35) के रूप में हुई है। वह स्वरूप नगर इलाके में किराए पर रहता था और वहीं सिलाई का काम करता था। उसके पड़ोस में ही हत्यारोपी अमरनाथ भी रहता है। वह डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। बताया जा रहा है कि अमरनाथ अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उसे संदेह था कि मानक चंद का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है।

संदेह पर अमरनाथ अक्सर घर में अपनी पत्नी से मारपीट भी करता था। उसके जुल्म से परेशान होकर महिला चार दिन पहले मानक चंद के घर में रहने चली गई थी। इसके बाद से अमरनाथ का शक यकीन में बदल गया था। पत्नी के मानक चंद के घर में शरण लेने से वह इतना आग-बबूला हो गया था। इसी गुस्से में उसने युवक का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से वह पत्थर भी बरामदकर लिया है, जिसे युवक का सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतारा गया। साथ ही पुलिस ने हत्यारोपी अमरनाथ को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अमरनाथ की पत्नी से पूछताछ कर वास्तविकता पता करने का प्रयास कर रही है। पुलिस सभी बिन्दुओं से मामले की जांच कर रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।