Move to Jagran APP

गरीब जनता की योजनाओं पर सियासत कर रहे केजरीवाल : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नारायणा में भाजपा जिला कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अर¨वद केजरीवाल गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हर कार्यों में अड़ंगा डालकर विकास कार्यों को रोक दिल्ली की जनता को सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। पूरे देश में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ करोड़ों लोग उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली की जनता इसका लाभ नहीं ले पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर मुख्यमंत्री के षडयंत्र के बारे में तबतक अवगत कराते रहेगें, जबतक दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं हो जाती।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 28 Sep 2018 09:20 PM (IST)
Hero Image
गरीब जनता की योजनाओं पर सियासत कर रहे केजरीवाल : अमित शाह
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नारायणा में भाजपा जिला कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अर¨वद केजरीवाल गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हर कार्यों में अड़ंगा डालकर विकास कार्यों को रोक दिल्ली की जनता को सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। पूरे देश में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ करोड़ों लोग उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली की जनता इसका लाभ नहीं ले पा रही है।

उन्होंने कहा कि अर¨वद केजरीवाल को डर है कि दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होने से लोग प्रधानमंत्री का गुणगान करने लगेंगे और उनकी लोकप्रियता खत्म हो जाएगी। केजरीवाल आए दिन मोहल्ला क्लीनिक को लेकर खूब बयानबाजी करते हैं, लेकिन क्या वे बता सकते हैं कि मोहल्ला क्लीनिक में कैंसर और हृदय से संबंधित रोगों का इलाज हो सकता है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जब दिल्ली में जीत हासिल की थी तो उस समय ईवीएम ठीक थी। जैसे ही हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के अलावा निगम चुनाव में जनता ने उन्हें नकार दिया तो ईवीएम में गड़बड़ी की बात करने लगे। यह सब जनता को गुमराह करने के लिए मुख्यमंत्री बयानबाजी करते हैं। शाह ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला और कहा कि पिछले दिनों कुछ नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद ये पार्टियां उनके समर्थन में खड़ी हो गई थी। जब पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में सारे साक्ष्य दिखाए तो नक्सलियों को नजरबंद करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया।

देश के खिलाफ नारे लगाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

अमित शाह ने कहा कि जेएनयू में देश के खिलाफ नारे लगते हैं। यह भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देश के विरोध में कोई भी गतिविधि हमें मंजूर नहीं है।

पाई-पाई का हिसाब लेकर उतरेंगे चुनाव में

शाह ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा पाई-पाई का हिसाब जनता को देगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी चुनाव के दौरान जनता को पाई-पाई का हिसाब देना चाहिए। अगर वे हिसाब नहीं दे पाए तो जनता उनको अगले चुनाव में अपनी ताकत दिखाएगी।

उपलब्धियों को गिनाया

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी, एक्सप्रेस वे जैसी योजनाएं देश को तरक्की की ओर ले जा रही हैं। करीब 18 करोड़ गरीब युवाओं को मुद्रा योजना के माध्यम से लोन दिया गया। इसके अलावा 17 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई गई। साथ ही साढ़े सात करोड़ शौचालय के निर्माण किए गए। वहीं, साढ़े पांच करोड़ गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर बांटे गए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।