Move to Jagran APP

जानें- नामी TV रियलिटी शो के प्रतियोगी रहे युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को क्यों मार डाला

रिजवान ने शुरुआती पूछताछ में बताया था कि वह 11 माह से लड़की से डेटिंग कर रहा था। वह इस बात से गुस्सा था कि लड़की ने दूसरे पुरुष से दोस्ती कर ली है।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 29 Sep 2018 02:37 PM (IST)
Hero Image
जानें- नामी TV रियलिटी शो के प्रतियोगी रहे युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को क्यों मार डाला

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली में रिजवान की प्रेमिका साइमा की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेमी-प्रेमिका के बीच गफलत थी और रिजवान को लगता था कि उसकी प्रेमिका साइमा का किसी और से चक्कर चल रहा है। इसके चलते उसने साइमा को मार डाला।

पुलिस के मुताबिक, रिजवान गिटार, कॉन्गो और फ्लूट बजाता था। दो साल पहले उसने हजरत निजामुद्दीन के उर्स में परफॉर्मेंस दी थी। इसी दौरान रिजवान और साइमा की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों के बीच प्यार के बारे में रिजवान और साइमा के घरवाले जानते थे और परिवार भी शायद दोनों की शादी के बारे में सोच रहा था। यहां तक कि साइमा के 18 साल के पूरा होने पर शादी की भी तैयारी थी।

जानकारी मिली है कि रिजवान की मां एक विदेशी राजदूत के घर पर काम करती हैं, जबकि भाई एक बीपीओ में है। पिता का 1999 में देहांत हो गया था। रिजवान इंडियन आइडल के ऑडिशन के लिए गया तो साइमा ने उसके लिए वोट भी किया। पता चला है कि जब रिजवान खान इंडियन आइडल से बाहर हो गया तो साइमा ने कुछ दूरी सी बना ली थी। इस पर उनसे साइमा पर किसी दूसरे से अफेयर होने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं।

25 सितंबर को दोपहर रिजवान पुलिस कॉन्सटेबल के पास आया और बोला कि उसने अपने प्रेमिका की हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, रिजवान ने लड़की की चाकू से हत्या की। यही नहीं, उसके शरीर के दो टुकड़े कर दो बोरों में भरे और नाले में फेंक दिया था।

रिजवान ने शुरुआती पूछताछ में बताया था कि वह 11 माह से लड़की से डेटिंग कर रहा था। वह इस बात से गुस्सा था कि लड़की ने दूसरे पुरुष से दोस्ती कर ली है। इस मुद्दे पर रविवार शाम दोनों में बहस हुई थी। रिजवान के मुताबिक, उसने उसी रात लड़की की हत्या कर दी। रिजवान बेरोजगार है और अपनी मां, दो बड़े भाइयों और एक बहन के साथ रहता है। उसके पिता की 1998 में मौत हो चुकी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।