Move to Jagran APP

सेना के पराक्रम से रूबरू हो रहे लोग

गुलाम कश्मीर में घुसपैठियों को मुंह तोड़ जवाब देने वाले सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर इंडिया गेट के नजदीक राजपथ पर पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है। इसे देखने के लिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों के साथ ही दूसरे राज्यों से काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां तक की विदेशी सैलानी भी भारतीय सैनिकों का पराक्रम देखकर चकित नजर आ रहे हैं। इसमें न सिर्फ टैंक के साथ जमीन के ऊपर व समुद्र के भीतर सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया गया है।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 29 Sep 2018 10:46 PM (IST)
Hero Image
सेना के पराक्रम से रूबरू हो रहे लोग

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : गुलाम कश्मीर में घुसपैठियों को मुंह तोड़ जवाब देने वाले सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर इंडिया गेट के नजदीक राजपथ पर पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है। इसे देखने के लिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों के साथ ही दूसरे राज्यों से काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां तक की विदेशी सैलानी भी भारतीय सैनिकों का पराक्रम देखकर चकित नजर आ रहे हैं। इसमें न सिर्फ टैंक के साथ जमीन के ऊपर व समुद्र के भीतर सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया गया है। बल्कि सेना के जवानों की दिनचर्या, उनके कपड़े और लड़ाई के दौरान इस्तेमाल होने वाली खाने-पीने की वस्तुओं को भी प्रदर्शनी में रखकर जवानों के संघर्षपूर्ण जीवन से आम लोगों को परिचित कराया जा रहा है। इसके अलावा शहीद जवानों की तस्वीरें उनकी वीरगाथा के साथ प्रदर्शित की गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गानों की प्रस्तुति माहौल में जोश भर दे रहा है। यह आयोजन देखने आने वालों में युवाओं की संख्या ज्यादा रही। :::::::::::: सेना में शामिल होकर देश की सेवा का युवाओं में जज्बा

इस महोत्सव में युवाओं को नौसेना में शामिल होकर देशसेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए अलग से स्टॉल लगाया गया है, जिसमें नौसेना के दो अधिकारी युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पैंफ्लेट भी बांटे जा रहे हैं, जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि सेना में कौन-कौन से पद हैं, उसमें आवेदन करने के लिए क्या जरूरी योग्यता होनी चाहिए। खास बात कि कई अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ सेना में कैरियर के बारे में जानकारी लेते देखे गए। पूर्व सैनिकों ने कहा, ऐसा आयोजन पहले नहीं देखा

इंडिया गेट पर पराक्रम पर्व की जानकारी पाकर दूसरे राज्यों के आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भी पहुंच रहे हैं। अलीगढ़ से पूर्व सैनिकों का एक जत्था अल सुबह ही यहां आने के लिए निकल पड़ा था। इसमें शामिल राधेलाल, सतपाल सिंह राठी, देवेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह समेत अन्य पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्होंने सेना को सम्मान देने वाला इस तरह का आयोजन नहीं देखा, जिसमें आम लोग नजदीक से आकर सेना को समझ सकें। सैनिकों के साथ सेल्फी का गर्व

जो सैनिक सीमा पर जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा में जुटे हैं। उन्हें अपने बीच पाकर आम लोग गर्व से भरे थे। ऐसे में उनसे बातचीत कर उनकी दिनचर्या और कामकाज के बारे में जानकारी ले रहे थे तो उनमें सेल्फी लेने की भी होड़ देखी गई। यह अच्छा आयोजन है। इसमें आकर पहली बार देश की सेना को इतने करीब से जाना। इस आयोजन की खबर पढ़ते ही सोच लिया था कि मुझे इंडिया गेट जाना है और आ गया। इस तरह के आयोजन नियमित तौर पर होने चाहिए, जिससे हम लोगों को सेना के बारे में जानने का और मौका मिले।

विक्रम, छात्र, नजफगढ़ मुझे देशसेवा में जुटे सैनिकों पर गर्व है। इसलिए यहां विशेष रूप से आई। यहां कई ऐसी चीजें हैं, जो सेना के बारे में हमारे ज्ञान को बढ़ाती है। साथ ही बातचीत में और प्रदर्शनी के माध्यम से विषम परिस्थितियों में भी किस तरह उनके अंदर देश प्रेम का जज्बा होता है, यह देखकर मेरा सिर गर्व से और ऊंचा हो गया है।

मनीषा, छात्रा, जीटीबी नगर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।