Move to Jagran APP

यूरोप से दिल्ली आई लड़की से दरिंदगी की कोशिश, दोस्त के पिता पर गंभीर आरोप

आरोप है कि घर पर रुकने के दौरान विदेशी लड़की (16) से उसकी दोस्त के पिता ने छेड़खानी की है।इस बाबत विदेशी लड़की ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 29 Oct 2018 10:29 AM (IST)
Hero Image
यूरोप से दिल्ली आई लड़की से दरिंदगी की कोशिश, दोस्त के पिता पर गंभीर आरोप
नई दिल्ली, जेएनएन। यूरोप से दिल्ली आकर अपनी दोस्त के घर ठहरी लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर पर रुकने के दौरान विदेशी लड़की से उसकी दोस्त के पिता ने छेड़खानी की है।इस बाबत विदेशी लड़की ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। पीड़ित लड़की की उम्र 16 साल है। 

नेब सराय थाने की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस मामले में धारा 164 के तहत मैजिस्ट्रेट के सामने लड़की का बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

वहीं, दक्षिण-पूर्व रेंज के ज्वाइंट सीपी ने बताया कि हमने शिकायत के आधार पर आइपीसी सेक्शन-354 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं, लेकिन फिर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामला 23 अक्टूबर का है। स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूरोप से एक लड़की दिल्ली आई थी।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के एक नामी स्कूल में प्रोग्राम के लिए यूरोप से छात्रा आई थी। दिल्ली में उसकी परिचित थी, जो दोस्त भी थी। ऐसे में वह लड़की अपनी एक दोस्त के घर ठहरी हुई थी।

घटना की रात यानी 23 अक्टूबर को विदेशी लड़की के सोने के दौरान दोस्त के पिता ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित लड़की के शोर मचाने पर उसकी दोस्त कमरे में पहुंची, लेकिन तब तक उसका पिता वहां से फरार हो चुका था। जानकारी के अनुसार, लड़की ने नेब सराय थाने में अपनी शिकायत दी और उसके बाद मैजिस्ट्रेट के सामने भी उसका बयान दर्ज किया गया। 

यह भी भी पढ़ेंः करवाचौथ के दिन आठवीं मंजिल से पत्नी को फेंकने वाला गिरफ्तार, सनसनीखेज खुलासा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।