Indonesia Plane Crash: पायलट भव्य सुनेजा का पूरा परिवार दिल्ली से रवाना
भारतीय दूतावास ने पायलट भव्य सुनेजा की मौत की पुष्टि कर दी है। उनके परिजन शाम करीब पांच बजे इंडोनेशिया के लिए निकल चुके हैं। परिवार को अब भी अपने लाडले के जीवित होने की उम्मीद है।
By Amit SinghEdited By: Updated: Mon, 29 Oct 2018 06:16 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। इंडोनेशिया प्लेन क्रैश में मारे गए पायलट भव्य सुनेजा दिल्ली के रहने वाले थे। वह दिल्ली के मयूर विहार फेज एक स्थित पॉकेट चार में परिवार के साथ रहते थे। वह दिवाली पर घर आने वाले थे। इससे पहले ही ये दुखद समाचार आ गया। इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। शाम को उनका पूरा परिवार इंडोनेशिया के लिए निकल चुका है।
हालांकि अब भी भव्य के परिवार को आधिकारिक तौर पर उनकी मौत की सूचना नहीं दी गई है। लिहाजा परिवार को अब भी अपने लाडले के जीवित बचे होने या किसी चमत्कार की उम्मीद है। शाम करीब पांच बजे भव्य के परिजन इंडोनेशिया जाने के लिए मयूर विहार फेज एक से रवाना हो चुके हैं। भव्य की मां संगीता सुनेजा ने निकलने से पहले मीडिया के सामने हाथ जोड़कर रोते हुए कहा कि उनके बेटे के सुरक्षित होने की कामना करें।
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से पंगकल पिनांग के लिए जा रही लॉयन एयर फ्लाइट JT-610 टेक ऑफ करने के 13 मिनट बाद क्रैश हो गई है। चैनल न्यूज एशिया के अनुसार प्लेन में क्रू मेंबर और यात्रियों को मिलाकर 189 लोग सवार थे। सभी के मारे जाने की आशंका है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने राहत और बचाव के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, मृतकों के आंकड़े की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस फ्लाइट को दिल्ली निवासी भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली स्थित भव्य के घर के बाहर मीडिया वालों का जमावड़ा लग गया है। हालांकि परिजन अभी मीडिया को कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। परिवार की तरफ से फिलहाल किसी ने मीडिया से बात नहीं की है। भव्य सुनेजा के पड़ोसियों ने बताया कि वह छुट्टियां लेकर 5 नवम्बर को अपने घर आने वाले थे। उनकी पत्नी गरिमा सेठी एक समाचार पत्र में कार्यरत हैं।
भव्य के पड़ोस में रहने वाले एनटीपीसी के सेवानिवृत्त बीके सिन्हा ने बताया कि वह उनके बड़े बेटे के साथ ही पला बढ़ा था। दोनों एलकॉन स्कूल में पढ़े थे। करीब सात साल पहले भव्य ने नौकरी शुरू की थी। आसपास के लोग उसे प्यार से पायलट साहब बुलाते थे। भव्य वैसे तो बहुत व्यस्त रहता था, लेकिन हर दिवाली में वह घर जरूर आता था। वह बहुत मिलनसार स्वभाव का था।
एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि भव्य इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जिसका नाम रूहानी है। एक वर्ष पहले ही भव्य की शादी हुई थी। भव्य के पड़ोसियों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उसके साथ ऐसी दुर्घटना हो गई है। भव्य के साथ हुई दर्घटना से पड़ोसी काफी दुखी हैं।
भारतीय दूतावास ने करी भव्य की मौत की पुष्टि
इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना में भारतीय पायलट भव्य सुनेजा की मौत हो गई है। इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने भव्य सुनेजा की मौत की पुष्टि कर दी है। भारतीय दूतावास ने भव्य की मौत की पुष्टि करते हुए, ट्वीट कर इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त भी किया है। इंडोनेशिया की लायन एयरलाइन्स JT610 का विमान उड़ान भरने के 13 मिनट बाद क्रैश हो गया था। विमान के मुख्य पायलट दिल्ली के भव्य सुनेजा थे। इस विमान ने जकार्ता एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।जकार्ता में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया है "आज जकार्ता के लायन एयर विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों पर हमारी गहरी संवेदनाएं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि भारतीय पायलट भव्य सुनेजा जो जेटी-610 विमान उड़ा रहे थे, की भी मौत हो गयी है। भारतीय दूतावास संकट केंद्र के संपर्क में है और सभी सहायता के लिए समन्वय किया जा रहा है। इंडोनेशिया जा रहा है पूरा परिवार
भव्य सुनेजा के एक पड़ोसी ने उनके पिता गुलशन सुनेजा से मुलाकात में हुई बातचीत के आधार पर बताया कि उनका पूरा परिवार आज इंडोनेशिया के लिए रवाना हो रहा है। हालांकि उन्होंने बताया कि भव्य के परिवार को अब तक इंडोनिशिया या वहां के भारतीय दूतावास से कोई संपर्क नहीं किया गया है। एयरलाइन ने कहा अनुभवी पायलट थे भव्य
क्रैश हुए इंडोनेशिया के लॉयन एयर बोइंग 737 विमान को दिल्ली के मयूर विहार के 31 वर्षीय कैप्टन भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे। भव्य सुनेजा ऐल्कॉन पब्लिक स्कूल से पढ़े थे और 2009 में ही उन्होंने पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। इसके बाद वह अमिरात में ट्रेनी रहे। उन्होंने 7 साल पहले साल 2011 में लॉयन एयर को जॉइन किया था। भव्य के बारे में बताते हुए एक एयरलाइन कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा उनके पास बोइंग-737 उड़ाने का अच्छा अनुभव था और इतने सालों में कोई हादसा नहीं हुआ था।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना में भारतीय पायलट भव्य सुनेजा की मौत हो गई है। इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने भव्य सुनेजा की मौत की पुष्टि कर दी है। भारतीय दूतावास ने भव्य की मौत की पुष्टि करते हुए, ट्वीट कर इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त भी किया है। इंडोनेशिया की लायन एयरलाइन्स JT610 का विमान उड़ान भरने के 13 मिनट बाद क्रैश हो गया था। विमान के मुख्य पायलट दिल्ली के भव्य सुनेजा थे। इस विमान ने जकार्ता एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।जकार्ता में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया है "आज जकार्ता के लायन एयर विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों पर हमारी गहरी संवेदनाएं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि भारतीय पायलट भव्य सुनेजा जो जेटी-610 विमान उड़ा रहे थे, की भी मौत हो गयी है। भारतीय दूतावास संकट केंद्र के संपर्क में है और सभी सहायता के लिए समन्वय किया जा रहा है। इंडोनेशिया जा रहा है पूरा परिवार
भव्य सुनेजा के एक पड़ोसी ने उनके पिता गुलशन सुनेजा से मुलाकात में हुई बातचीत के आधार पर बताया कि उनका पूरा परिवार आज इंडोनेशिया के लिए रवाना हो रहा है। हालांकि उन्होंने बताया कि भव्य के परिवार को अब तक इंडोनिशिया या वहां के भारतीय दूतावास से कोई संपर्क नहीं किया गया है। एयरलाइन ने कहा अनुभवी पायलट थे भव्य
क्रैश हुए इंडोनेशिया के लॉयन एयर बोइंग 737 विमान को दिल्ली के मयूर विहार के 31 वर्षीय कैप्टन भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे। भव्य सुनेजा ऐल्कॉन पब्लिक स्कूल से पढ़े थे और 2009 में ही उन्होंने पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। इसके बाद वह अमिरात में ट्रेनी रहे। उन्होंने 7 साल पहले साल 2011 में लॉयन एयर को जॉइन किया था। भव्य के बारे में बताते हुए एक एयरलाइन कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा उनके पास बोइंग-737 उड़ाने का अच्छा अनुभव था और इतने सालों में कोई हादसा नहीं हुआ था।