Move to Jagran APP

बीमा पॉलिसी पर लोन का झांसा देकर लगाता था चूना, गिरफ्तार

पश्चिमी जिला के साइबर क्राइम सेल ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो बीमा पॉलिसी पर लोन का झांसा देकर लोगों को चूना लगाता था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहन गार्डन निवासी अनूप कुमार कुशवाहा (27) के रूप में हुई। इसके पास से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, फर्जी लोन स्वीकृति से जुड़े कागजात की फोटोकॉपी, आधा दर्जन वॉकी टॉकी फोन, कई क्रेडिट कार्ड, दो फर्जी पैन कार्ड, दो फर्जी वोटर कार्ड और एक फर्जी पासबुक बरामद हुई है। आरोपित ने मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित एक संस्थान से बीटेक की पढ़ाई की हुई है।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 29 Oct 2018 07:49 PM (IST)
Hero Image
बीमा पॉलिसी पर लोन का झांसा देकर लगाता था चूना, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : पश्चिमी जिले के साइबर क्राइम सेल ने बीमा पॉलिसी पर लोन का झांसा देकर लोगों को चूना लगाने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहन गार्डन निवासी अनूप कुमार कुशवाहा (27) के रूप में हुई। उसके पास से लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, फर्जी लोन स्वीकृति से जुड़े कागजात की फोटोकॉपी, छह वॉकी टॉकी फोन, कई क्रेडिट कार्ड, दो फर्जी पैन कार्ड, दो फर्जी वोटर कार्ड और एक फर्जी पासबुक बरामद हुई है। आरोपित ने मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित एक संस्थान से बीटेक की पढ़ाई की हुई है।

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि वर्ष 2016 में उनके पास सूरज कुमार का फोन आया था। उसने नई बीमा पॉलिसी लेने पर 50 लाख रुपये के लोन की बात कही थी। वे डिस्ट्रिक्ट सेंटर में आरोपित से मिले भी थे। इसके बाद उन्होंने बीमा पॉलिसी ले ली। आरोपित के कहे अनुसार बीमा का प्रीमियम भी जमा करवा दिया। इसके बाद लोन की बात कही तो सूरज ने एक और पॉलिसी लेने की बात कही। शिकायतकर्ता ने अपने भाई के नाम पर दूसरी पॉलिसी भी ले ली, लेकिन इसके बाद भी लोन नहीं मिला। झांसा देने का सिलसिला आरोपित का जारी रहा और इस दौरान करीब 20 लाख रुपये वसूल लिए। 22 अक्टूबर को इस संबंध में पीड़ित की ओर से जनकपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया गया। साइबर क्राइम सेल प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम ने जांच शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से 26 अक्टूबर को आरोपित को उत्तम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपित ने कई बीमा कंपनियों का डाटा इकट्ठा किया गया है। इस डाटा का इस्तेमाल वह लोगों को चूना लगाने में करता था। आरोपित भोपाल के नामी संस्थान से मेकेनिकल इंजीनिय¨रग से बीटेक डिग्री धारक है। उसने पुलिस को बताया कि इस काम में उसका भाई भी उसकी मदद करता था। पुलिस इस काम में इसकी मदद करने वाले अन्य ठगों की तलाश में जुटी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।