Move to Jagran APP

खरीदार पहुंच रहे सदर बाजार, जाम की समस्या बनी विकराल

दीपावली में खरीदारों की भीड़ बढ़ने के साथ ही उत्तर भारत के सबसे बड़े सदर बाजार में जाम की समस्या विकराल हो गई है। पहाड़गंज से लेकर सदर बाजार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक लोग जाम से जूझ रहे हैं। हालत यह कि कुछ किलोमीटर का सफर घंटों में पूरा हो रहा है। यहां के दुकानदारों के मुताबिक, जाम की समस्या कई दिनों से है, लेकिन दिल्ली यातायात पुलिस के साथ ही उत्तरी नगर निगम भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा। सड़कें और फुटपाथ पर रेहड़ी पटरीवालों का कब्जा है। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा भी मुसीबत बन रहे हैं। इस कारण जाम की समस्या कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। पार्किंग के कर्मचारी जाम की समस्या को दूर करने में जुटे रहते हैं।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 29 Oct 2018 09:51 PM (IST)
Hero Image
खरीदार पहुंच रहे सदर बाजार, जाम की समस्या बनी विकराल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दीपावली में खरीदारों की भीड़ बढ़ने के साथ ही उत्तर भारत के सबसे बड़े सदर बाजार में जाम की समस्या विकराल हो गई है। पहाड़गंज से लेकर सदर बाजार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक लोग जाम से जूझ रहे हैं। हालत यह कि कुछ किलोमीटर का सफर घंटों में पूरा हो रहा है। यहां के दुकानदारों के मुताबिक, जाम की समस्या कई दिनों से है, लेकिन दिल्ली यातायात पुलिस के साथ ही उत्तरी नगर निगम भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा।

सड़कें और फुटपाथ पर रेहड़ी पटरीवालों का कब्जा है। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा भी मुसीबत बन रहे हैं। इस कारण जाम की समस्या कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। पार्किंग के कर्मचारी जाम की समस्या को दूर करने में जुटे रहते हैं।

पहाड़गंज से आगे बढ़ते ही जाम की समस्या बढ़ जाती है। ईदगाह रोड पहुंचते ही यह समस्या और गंभीर हो जाती है। सदर बाजार में तो यातायात ठहर जा रहा है। सड़क पर सामान चढ़ाने-उतारने और रेहड़ी-पटरी वालों के अतिक्रमण के कारण वाहनों को क्या, पैदल निकलने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक लाख से अधिक लोग पहुंच रहे रोजाना

दीपावली के नजदीक आने के साथ ही सदर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। दीपावली पर घरों को सजाने के साथ ही उपहार के सामानों की खरीदारी के लिए लोग सदर बाजार का रुख कर रहे हैं। दिल्ली के विभिन्न भागों के साथ ही एनसीआर के शहरों से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं। रोजाना एक लाख से अधिक लोग सदर बाजार पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं के साथ युवतियां भी शामिल हैं, जो घरों को सजाने और घरेलू सामान खरीदने सदर बाजार पहुंच रही हैं। भीड़ में बढ़ रही छेड़छाड़ और चोरी की घटनाएं

स्थानीय दुकानदारों और खरीदारों के मुताबिक, भीड़ बढ़ने के साथ ही बाजार में चोर व असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। रोजाना 10 से अधिक मोबाइल फोन गायब होने और पर्स चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।