Move to Jagran APP

दिवाली पर घर में बनाएं मिठाई

दिवाली का मौका है और हर तरफ खुशियों की मिठास फैली हुई है। ऐसे में घर में कुछ म

By JagranEdited By: Updated: Wed, 31 Oct 2018 09:20 PM (IST)
Hero Image
दिवाली पर घर में बनाएं मिठाई

दिवाली का मौका है और हर तरफ खुशियों की मिठास फैली हुई है। ऐसे में घर में कुछ मीठा और लजीज बनाने का अच्छा अवसर है। यहां कुछ ऐसे ही व्यंजनों की रेसिपी बता रही हैं शेफ रीता अरोड़ा। दिल्ली में आयोजित मास्टर शेफ अवार्ड जीतने वाली रीता ने ऑल इंडिया शौर्य पुरस्कार और 'मैं हूं बेटी' अवार्ड भी हासिल किया है। इनके बनाए व्यंजनों का प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल और न्यूज-24 के कार्यक्रम सेहत की रसोई में भी किया जा चुका है। आज वे हमें दिवाली पर कुछ विशेष और स्वादिष्ट मीठे पकवानों की रेसिपी बता रही हैं..। मुंह में घुल जाने वाले नारियल के पेड़े और कुरकुरा क्रिस्पी स्वीट बाइट्स दोनों ही लाजवाब हैं। इन्हें बनाकर घर के सभी सदस्यों को खुश किया जा सकता है।

स्टफ नारियल पेड़ा

सामग्री

दूध- एक कप

नारियल का बुरादा- एक कप

मिल्क पाउडर- एक कप

चीनी पाउडर- 3-4 बड़े चम्मच

इलाइची पाउडर- एक चौथाई चम्मच

करौंदे का मुरब्बा- स्टफ के लिए

हरा पिस्ता- सजावट के लिए

विधि : कड़ाही में एक कप उबला हुआ दूध लेंगे। एक कप नारियल का बुरादा डालेंगे। इसे धीमी आंच पर पकाएंगे। गाढ़ा होने पर इसमें एक कप मिल्क पाउडर डालेंगे। अच्छी तरह मिलाएंगे। पांच से आठ मिनट पकाएंगे। मिक्सचर के अच्छी तरह से मिलने और गाढ़ा होने पर इसे एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रखेंगे। इसे 10 मिनट के लिए फ्रीज में भी रख सकते हैं। फिर से इसमें 3-4 चम्मच पिसी हुई चीनी या भूरा डालेंगे। इसमें एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर डालेंगे। अच्छे से मिला लेंगे। ज्यादा साफ्ट लगने पर इसमें नारियल का बुरादा और मिला सकते हैं। पेड़े में स्टफ करने के लिए करौंदे का मुरब्बा लेंगे। हाथों में थोड़ा घी लगाकर मिक्सचर को हाथ पर फैलाएंगे और फिर उसके बीच में एक मुरब्बा रखकर उसे गोल आकार बना लेंगे। इसी तरह से सारे पेड़े बना लेंगे। इसके बाद उसके ऊपर नारियल के बुरादे से कोट करेंगे। उसके ऊपर भी एक करौंदे का आधा कटे हुए टुकड़े और बारीक कटा हुआ हरा पिस्ता से सजा देंगे।

चेरी शॉर्टक्रस्ट बाइट्स

सामग्री

मैदा- 150 ग्राम

चीनी पाउडर - 4 बड़े चम्मच

मक्खन या घी - 100 ग्राम

सूखी चेरी - 3 चम्मच

विधि : सबसे पहले एक बॉल में मैदा डालेंगे। फिर उसमें चार बड़े चम्मच चीनी का पाउडर डालेंगे। एक चुटकी नमक डालेंगे। इसमें सौ ग्राम मक्खन या घी डालेंगे। इसे अच्छी तरह से मिलाएंगे। फिर इसमें सूखी हुई चेरी डालकर अच्छे से मिलाएंगे और 10 मिनट तक फ्रीजर में रख देंगे। फिर इसे इसे इकट्ठा कर मोटाई आकर में फैला देंगे। फिर इसके दो बड़े चम्मच चेरी डालेंगे। फिर उसे बेलन से बेल लेंगे। फिर चौकोर आकार में रखते हुए छोटे-छोटे टुकड़े में चाकू की मदद से काट लेंगे। फिर इन टुकड़ों को बे¨कग ट्री में रखकर फ्रीजर में 10 मिनट के लिए रख देंगे। ऐसा करने से बेक करने में टूटेंगे नहीं। इसके बाद 10 मिनट अवन में 180 डिग्री पर गरम करेंगे। अब यह क्रिस्पी बाइट्स तैयार है। इसे एयरटाइट जार में रखकर एक महीने तक स्टोर किया जा सकता है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।