Move to Jagran APP

VIDEO : डेढ़ साल के बच्चे की मौत का नजारा देखकर कांप उठेगा आपका कलेजा

स्कूटी चला रहे 15 साल के नाबालिग ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को टक्कर मार दी। वह सिर के बल सड़क पर गिर गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 30 Nov 2018 12:48 PM (IST)
Hero Image
VIDEO : डेढ़ साल के बच्चे की मौत का नजारा देखकर कांप उठेगा आपका कलेजा

नई दिल्ली, जेएनएन। नाबालिग के हाथ में दोपहिया और चार पहिया वाहन जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसी ही एक घटना खजूरी इलाके में सामने आई है। यहां स्कूटी चला रहे 15 साल के नाबालिग ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे मोहम्मद राफे को टक्कर मार दी। वह सिर के बल सड़क पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाबालिग चालक को पकड़ लिया। उसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में लेकर बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इस मामले में नाबालिग चालक के पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

मोहम्मद राफे के दादा महबूब इलाही ने बताया कि वे परिवार के साथ गली नंबर-दो, ए ब्लॉक, खजूरी में रहते हैं। उनका कपड़े पर कढ़ाई का काम है। बुधवार रात 8 बजे वे घर के बाहर बैठे थे। वहीं पर उनका पोता खेल रहा था। इसी दौरान चालक स्कूटी से पहुंचा। स्कूटी ने मोहम्मद राफे और उसके साथ खेल रही बच्ची को टक्कर मार दी।

स्टंट कर रही कार की टक्कर से मासूम की मौत

घर के पास में आई बरात को देखने निकले सात साल के बच्चे को स्टंट कर रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। बच्चे के पिता आटो चलाते हैं। रात में घटना होने पर बरातियों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बच्चे के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।