Move to Jagran APP

दिल्ली में जंगलराज! लोगों ने कानून लिया हाथ में; चोरी के शक में युवक को पीटकर मार डाला

पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि प्रेम नगर पार्ट तीन के विनय एंक्लेव में लोग चोरी के आरोपित को पीट रहे हैं। पुलिस पहुंची तो युवक नाले के पास बेसुध पड़ा था।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 01 Dec 2018 08:56 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में जंगलराज! लोगों ने कानून लिया हाथ में; चोरी के शक में युवक को पीटकर मार डाला

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के अमन विहार इलाके में शुक्रवार को चोरी के आरोप में लोगों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेश (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और घर में घुसकर चोरी करने की धाराओं में दो एफआइआर दर्ज की है।

पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि प्रेम नगर पार्ट तीन के विनय एंक्लेव में लोग चोरी के आरोपित को पीट रहे हैं। पुलिस पहुंची तो युवक नाले के पास बेसुध पड़ा था। मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में सामने आया है कि प्रेम नगर पार्ट तीन स्थित लक्ष्मी विहार के विनय एंक्लेव में महेंद्र के घर में राजेश चोरी की नीयत से घुसा था। राजेश भी विनय एंक्लेव का रहने वाला था।

पिछले महीने 22 नवंबर को उत्तम नगर थाना क्षेत्र में चोरी के शक में अविनाश नामक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस सक्रिय होती तो उनका बेटा जिंदा होता। 

मृतक की मां कुसुमलता ने बताया कि जब वे 22 नवंबर को तड़के घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि उनका बेटा बिजली के खंभे से बंधा है। वहां करीब 250 की भीड़ एकत्र थी। चार शख्स हाथ में डंडे लेकर अविनाश को बुरी तरह पीट रहे थे। वहीं कई लोग चोर-चोर चिल्ला रहे थे। अविनाश की नजर उन पर पड़ी तो बचाने की गुहार लगाई। उसने बेटे को बेगुनाह बताया तो लोग उसे ही गालियां देने लगे।

उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने से करीब तीन घंटे पहले से ही उनके बेटे को पीटा जा रहा था। सुबह करीब छह बजे लोगों ने उसे चले जाने को कहा। वे बताती हैं कि वे वहां कुछ देर और रहतीं तो उनके साथ अनहोनी हो सकती थी। यहां तक कि अविनाश के पिता ने पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपितों ने मोबाइल छीन लिया। साथ ही कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन कोई बचाव के लिए आगे नहीं आया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।