Move to Jagran APP

पूर्वी दिल्ली में बनेगी चार बहुमंजिली पार्किंग

पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 38.27 करोड़ की लागत से चार जगहों पर बहुमंजिली पार्किंग बनाई जाएगी। इनमें 900 कारों को पार्क करने की जगह मिलेगी। नगर निगम ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। निगम की ओर से जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार 12 महीने में ये पार्किंग स्थल चालू हो जाएंगे। ये पार्किंग स्वचालित बहुस्तरीय होंगे।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 29 Dec 2018 08:22 PM (IST)
Hero Image
पूर्वी दिल्ली में बनेगी चार बहुमंजिली पार्किंग

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 38.27 करोड़ की लागत से चार जगहों पर बहुमंजिली पार्किंग बनाई जाएगी। इनमें 900 कारों को पार्क करने की जगह मिलेगी। नगर निगम ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। निगम की ओर से जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार 12 महीने में ये पार्किंग स्थल चालू हो जाएंगे। ये पार्किंग स्वचालित बहुस्तरीय होंगे।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग की कमी है। इसके अलावा पार्किंग बनाने के लिए जगह की भी कमी है। इस कारण लंबे समय से पार्षद बहुमंजिली पार्किंग बनाने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से भी इस विषय पर काफी समय से मंथन चल रहा है। निगम ने बहुमंजिली पार्किंग के लिए 30 जगहों को चिह्नित किया है। कुछ समय पहले निगम ने चार पार्किंग स्थलों का टेंडर निकाला था। कई बार टेंडर निकालने के बाद दो बोलीदाता सामने आए। कम बोली लगाने वाले बोलीदाता मैसर्स इन्फ्रा 13 प्राइवेट लिमिटेड को इसका ठेका दिया गया। निगम ने इन पार्किंग स्थलों के लिए अनुमानित लागत 47 करोड़ रुपये तय की थी। बाद में निगम द्वारा नियुक्त किए गए परियोजना प्रबंधन परामर्शक ने इस योजना के 34.20 करोड़ रुपये का विस्तृत अनुमान एवं निविदा दस्तावेज तैयार कए थे, लेकिन बोलीदाता ने इस परियोजना के लिए 40.27 करोड़ रुपये की राशि भरी थी। इसके बाद कई दौर की समझौता वार्ता के बाद राशि घटाकर 36.45 करोड़ रुपये कर दी गई। इस परियोजना पर कुल 38 करोड़ 27 लाख 37 हजार रुपये खर्च होंगे। इन पार्किंग स्थलों को तैयार करने में 12 माह का समय लगेगा। इसके बाद निर्माता कंपनी को ही पांच साल के लिए इनके रखरखाव व संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इन जगहों पर बनेगी स्वचालित बहुमंजिली पार्किंग

1. आदित्य कांप्लेक्स, प्रीत विहार।

2. गीता कॉलोनी श्मशान भूमि के सामने।

3. ई -चार ब्लॉक, नंदनगरी।

4. कनिष्ठ अभियंता वार्ड कार्यालय, बाबरपुर रोड के पास।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।