Move to Jagran APP

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में दो गिरफ्तार, मुख्य अरोपित फरार

ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में शुक्रवार को हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि मुख्य आरोपित और उसका एक साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने रुपयों के लेन-देन को लेकर हत्या होने की बात कही है लेकिन मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही रकम की जानकारी हो सकेगी।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 29 Dec 2018 10:15 PM (IST)
Hero Image
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में दो गिरफ्तार, मुख्य अरोपित फरार

संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में शुक्रवार को हुई प्रॉपर्टी डीलर व फाइनेंसर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपित और उसका एक साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने रुपयों के लेन-देन को लेकर हत्या होने की बात कही है, लेकिन मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही रकम की जानकारी हो सकेगी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में राज सिटी के पास यमुना किनारे 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त सुरेश प्रजापति निवासी घोंडा मौजपुर के रूप में हुई थी। मृतक के भाई सोहनपाल ने सचिन, भारत, गौरव और सुशांत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपित सचिन और भारत भूषण को पुश्ता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बृहस्पतिवार रात सुरेश को दुर्गापुरी दिल्ली से कार में बैठाने के बारे में कबूल किया। वह उन्हें ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में सुनसान जगह पर ले गए। वहां गौरव ने उनको दो गोलियां मारी। इसके बाद सुशांत ने दो-तीन गोलियां मारी। सुरेश की मौत के बाद चारों लोग शव को यमुना किनारे फेंककर फरार हो गए थे। मुख्य आरोपित गौरव की गिरफ्तारी के बाद रुपयों की जानकारी का पता चल सकेगा। परिजनों ने दिया आरोपितों का साथ : राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित अपने घर पहुंचे। सचिन ने अपने वकील नाना और मामा को घटना की जानकारी दी। नाना और मामा ने उसे बचाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए 100 नंबर पर फाय¨रग की सूचना दी, लेकिन घटना स्थल दिखाने में वे नाकाम रहे। उन्होंने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस से बात की जाएगी। जांच के बाद यदि संलिप्तता पाई गई तो नाना व मामा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : प्रॉपर्टी डीलर व फाइनेंसर सुरेश प्रजापति (36) की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या के मामले में परिजनों ने बाबरपुर 100 फुटा रोड पर प्रदर्शन किया और दिल्ली में हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। सुरेश प्रजापति का शव यमुना खादर में लोनी ट्रॉनिका सिटी पुलिस को मिला था। इस मामले में वहां की पुलिस ने हत्या का मामला शुक्रवार को दर्ज कर लिया था।

सुरेश के परिजनों व समर्थकों ने घोंडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा के नेतृत्व में बाबरपुर 100 फुटा रोड पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली के वेलकम या फिर जाफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों का कहना था कि उसका अपहरण दिल्ली से हुआ है, इस कारण मामला यहीं दर्ज होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत किया। इस मामले में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि शव लोनी में मिला था और यूपी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कारण दिल्ली में मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में दिल्ली पुलिस वहां की पुलिस को पूरा सहयोग करेगी।

सुरेश प्रजापति परिवार समेत पुराना घोंडा गांव में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, पिता ओमप्रकाश, दो बेटे शुभम और चेतन हैं। सुरेश का बाबरपुर रोड पर प्रजापति को-ऑपरेटिव सोसायटी के नाम से कार्यालय है। वह लोगों को लोन देते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम वह एक कार में बैठकर चार-पांच लोगों से पैसे लेने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन पूरी रात उनका इंतजार करते रहे। शुक्रवार सुबह जब वह अपहरण का मामला दर्ज कराने जाफराबाद थाने जा रहे थे, तभी उन्हें यमुना खादर में उनका शव मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।