Move to Jagran APP

आनंद विहार वार्ड में जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत

आनंद विहार वार्ड में एक साथ कई जन कल्याण की योजनाओं का शुभारंभ किया गया। लोगों को इसका लाभ नए साल में मिलेगा। इलाके की निगम पार्षद गुंजन गुप्ता ने इन कार्यों की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 29 Dec 2018 11:05 PM (IST)
Hero Image
आनंद विहार वार्ड में जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : आनंद विहार वार्ड में एक साथ कई जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया गया। लोगों को इसका लाभ नए साल में मिलेगा। इलाके की पार्षद गुंजन गुप्ता ने इन कार्यों की शुरुआत की।

गुंजन ने बताया कि सांसद महेश गिरी की सांसद निधि से 10 हाईमास्ट लाइटें और 20 नए लेड पोल आनंद विहार वार्ड में लगाए जाएंगे। ये पोल उन जगहो पर लगेंगे, जिन्हें डार्क स्पॉट की श्रेणी में रखा गया। इसका शुभारंभ बाहुबली एंक्लेव और शांति विहार से किया गया। यह कार्य लगभग एक महीने में पूरा हो जाएगा।

इस कार्यक्रम के बाद योजना विहार बी-ब्लॉक स्थित डीडीए पार्क की चारदीवारी का काम शुरू किया गया। विकास कार्यों की अगली कड़ी में आनंद विहार नगर निगम स्कूल में भू-जल स्तर बढ़ाने और बारिश का पानी बचाने के लिए वर्षा जल संचयन संयंत्र को लगाने की शुरुआत की गई। साथ ही डी ब्लॉक विवेक विहार में ओपन एयर जिम लगाने की शुरुआत हुई। इस जिम को विधायक ओम प्रकाश शर्मा के फंड से बनाया जाएगा।

इस मौके पर पार्षद गुंजन ने कहा कि फंड की कमी से निगम पिछले चार साल से जूझ रहा है, लेकिन आनंद विहार वार्ड ऐसा वार्ड है, जहां तीनों जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक और पार्षद एक ही विचारधारा से हैं। आपसी सामंजस्य और सौहार्द के चलते हमारे यहां कोशिश रहती है कि जन कल्याण के काम फंड की कमी से न रुकें। अलग-अलग जगहों पर इन कार्यक्रमों में अनिल जैन, नरेश जैन, अमित भूषण, राजकुमार गुप्ता, विमल प्रकाश जैन और भारतीय जनता पार्टी से पूर्व पार्षद महेंद्र जैन, मंडल महामंत्री रजित चड्ढा, हितेश आर्या, प्रवीण कौशिक, अभिषेक जैन और अमन पंडित आदि उपस्थित रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।