Move to Jagran APP

यह लड़का दिल्ली की युवती को कर रहा 'टॉर्चर', कई अन्य महिलाएं भी निशाने पर

थक हार कर युवती ने दिल्ली महिला आयोग के 181 नंबर पर फ़ोन किया। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की एक काउंसलर युवती के साथ पुलिस थाने गई और शिकायत दर्ज करवाई।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 31 Dec 2018 07:49 AM (IST)
Hero Image
यह लड़का दिल्ली की युवती को कर रहा 'टॉर्चर', कई अन्य महिलाएं भी निशाने पर

नई दिल्ली, जेएनएन। कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के युवक द्वारा दिल्ली की युवती को मानसिक रूप से परेशान करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोलकाता का यह लड़का दिल्ली की इस युवती को सोशल मीडिया पर उसकी निजी तस्वीरें डालने को लेकर ब्लैकमेल  कर रहा था। युवती की शिकायत पर पुलिस से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन वह जमानत पर छूटकर फिर से युवती से संपर्क कर उसे परेशान कर रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, 23 दिसंबर को दिल्ली महिला आयोग (DCW) की 181 हेल्पलाइन पर दिल्ली की इस युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने आयोग को बताया कि कोलकाता का युवक उसको ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उसकी निजी तस्वीरें डालने की धमकी भी दे रहा है। उसको यह भी पता चला था कि वह युवक और भी कई महिलाओं के साथ ऐसा कर रहा था।

वहीं, पीड़ित युवती ने यह बात अपने परिवार को बताई तो उन्होंने समाज में बदनामी के डर से उसको चुप रहने के लिए कहा। लड़की ने पुलिस की सहायता लेने की भी कोशिश की, मगर कुछ नहीं हुआ।

थक हार कर युवती ने दिल्ली महिला आयोग के 181 नंबर पर फ़ोन किया। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की एक काउंसलर युवती के साथ पुलिस थाने गई और शिकायत दर्ज करवाई।

इस बाबत केएन काटजू पुलिस थाने में 24 तारीख को मामले में एफआइआर दर्ज हुई। पुलिस ने युवक के लोकेशन का पता लगाकर उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया और दिल्ली लाया गया। यहां पर उसको अदालत से जमानत मिल गई।

आरोप है कि युवक ने जमानत मिलने के बाद फिर से युवती से संपर्क करने की कोशिश की। अब दिल्ली महिला आयोग का कहना है कि वह अदालत में युवक की जमानत रद करवाने के लिए प्रार्थना पत्र देने के लिए लड़की की मदद करेगा। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।