Move to Jagran APP

मिशेल के बहाने भाजपा ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- अपने गुनाह छुपा रही पार्टी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले में गिरफ्तार मिशेल के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Mon, 31 Dec 2018 06:54 PM (IST)
Hero Image
मिशेल के बहाने भाजपा ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- अपने गुनाह छुपा रही पार्टी

नई दिल्‍ली, जेएनएन। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले में गिरफ्तार मिशेल के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है। सुभाष बराला ने कहा कि 2010 में कांग्रेस की सरकार के रहते हुए हेलीकॉप्टर खरीद का जो मामला है उसमें घोटाले की आशंका थी। वह अब धीरे-धीरे सब के सामने आ रहा है । उन्‍होंने कहा कि मिशेल की गिरफ्तारी से कांग्रेस के होश उड़े हुए हैं। उनकी पार्टी के प्रमुख नेताओं के नाम उस घोटाले से जुड़ने शुरू हो गए हैं।

कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ दिनों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने का काम कर रही थी। ऐसा कर वह अपने गुनाहों को छुपाने का काम कर रही थी। मिशेल की गिरफ्तारी के बाद साफ हो गया है कि इनके बड़े नेता उस घोटाले में शामिल थे।

कांग्रेस से हिसाब लेगी जनता

उन्‍होंने बताया कि अब जनता की बारी आ गई है। मोदी पर आरोप लगा रहे थे। अपने गुनाह छुपाने के लिए वे इस देश के ईमानदार प्रधानमंत्री मोदी पर कीचड़ उछालने का काम कर रहे। असल मायने में मोदी सरकार ने इस जांच को ढंग से चलाया है। मिशेल तो शुरुआत है।

अभी कांग्रेस के पुराने गुनाहों का पर्दा और भी साफ होगा। मोदी सरकार के दबाव को देखते माल्या जैसे भगोड़े भी अब सरकार के सामने पैसे देने का प्रस्ताव रख रहे हैं। इन सब से कांग्रेस पार्टी खुद आज सवालों के घेरों में है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।