Move to Jagran APP

अनसुलझी रही इन मामलों की गुत्थी, 2019 में न्याय की उम्मीद

वर्ष 2018 में हुई कुछ वारदातों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस हत्या, लूट और चोरी की बड़ी वारदातों की गुत्थी सुलझाने में खुद उलझी रही।

By Edited By: Updated: Tue, 01 Jan 2019 04:05 PM (IST)
Hero Image
अनसुलझी रही इन मामलों की गुत्थी, 2019 में न्याय की उम्मीद

साहिबाबाद [धनंजय वर्मा]। वर्ष 2018 में हुई कुछ वारदातों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस हत्या, लूट और चोरी की बड़ी वारदातों की गुत्थी सुलझाने में खुद उलझी रही। 2018 में पुलिस इन वारदातों में पीड़ितों को न्याय नहीं दिला सकी। अब पीड़ितों को नव वर्ष 2019 में पुलिस से उम्मीद है कि उन्हें न्याय दिलाएगी। पुलिस वारदातों की जांच में जुटी हैं।

इन हत्या की वारदातों में उलझी रही पुलिस
हत्या :- 1
10 दिसंबर को 26 साल के युवक की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। शव को बोरे में डालकर मोहन नगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग के सामने फेंक दिया गया। साहिबाबाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक न तो युवक की शिनाख्त हो सकी है और न ही पुलिस हत्यारों का सुराग लगा सकी है।

हत्या:- 2
11 अक्टूबर की रात इंदिरापुरम के न्याय खंड 2 में महिला डॉक्टर सरला नाथ (42) की उनकी ही क्लीनिक में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर चुकी है। लेकिन, अभी तक डॉ सरला के हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है।

हत्या:- 3
तीन दिसंबर को चिरौड़ी गांव में बदमाशों ने डेयरी संचालक और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भगत सिंह खारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। परिजन थाने के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस अभी तक हत्यारों को नहीं पकड़ सकी है।

हत्या:- 4
20 दिसंबर को शरद सिटी काॅलोनी में 32 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। लोनी कोतवाली पुलिस अभी तक न तो युवक की शिनाख्त कर सकी है और न ही हत्यारों का सुराग लगा सकी है। लोनी कोतवाली पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर लुटेरे
19 नवंबर की सुबह भोपुरा तिराहे पर भारत गैस एजेंसी में कर्मचारी रवि को गन प्वाइंट पर लेकर दो बदमाशों ने 2.79 लाख रुपये लूट लिए। एक बदमाश का स्केच भी जारी किया गया था। अभी तक साहिबाबाद पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।

अधिकारी का बयान
सभी मामलों में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही वारदातों का राजफाश होगा।
उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसएसपी

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों के लिए यहां क्‍लिक करें

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।